कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर में भारी बढ़ोतरी, आपके शहर में पेट्रोल-डीजल का क्या चल रहा है रेट?
Updated on
01-05-2026 12:40 PM
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। गुरुवार को ब्रेंट क्रूड 125 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया था जो इसका 4 साल का उच्चतम स्तर है। कच्चे तेल की कीमत में बढ़ोतरी के कारण कंपनियों के मार्जिन पर दबाव बढ़ा है। इसे देखते हुए सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में भारी बढ़ोतरी कर दी है। हालांकि घरों में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलो के सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
पेट्रोल और डीजल की कीमत में भी आज कोई बदलाव नहीं आया है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन का कहना है कि 1 मई, 2026 को पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई इजाफा नहीं किया गया है। गुरुवार को सरकार ने पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स पर एक्सपोर्ट ड्यूटी में संशोधन किया है। डीजल पर ड्यूटी 23 रुपये प्रति लीटर और एटीएफ पर 33 रुपये प्रति लीटर कर दी। हालांकि पेट्रोल का एक्सपोर्ट ड्यूटी-फ्री रखा गया है। संशोधित ड्यूटी आज से लागू हो गई है।
पेट्रोल-डीजल की कीमत
दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.77 रुपये प्रति लीटर पर बनी हुई है जबकि डीजल 87.67 रुपये लीटर बिक रहा है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.50 रुपये और डीजल की कीमत 90.01 लीटर है। इससे पहले एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि विधानसभा चुनावों के बाद सरकार पेट्रोल और डीजल की कीमत में भारी बढ़ोतरी कर सकती है। हालांकि सरकार ने साफ किया कि उसके पास ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है।
कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत
19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में आज भारी बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली में इसकी कीमत 993 रुपये की तेजी के साथ अब 3,071.5 रुपये पहुंच चुकी है। कोलकाता में इसमें 994 रुपये की बढ़ोतरी की गई है और अब शहर में यह सिलेंडर 3,202 रुपये मिलेगा। पहले इसकी कीमत ₹2,208 रुपये थी। मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत ₹993 की तेजी के साथ ₹3,024 पहुंच चुका है जबकि चेन्नई में यह ₹2,246.50 से बढ़कर ₹3,237 पहुंच चुका है।
नई दिल्ली: इनकम टैक्स विभाग ने चालू वित्त वर्ष (2026-27) के लिए कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स (CII) बढ़ा दिया है। इसका इस्तेमाल जमीन-जायदाद (प्रॉपर्टी), शेयर और गहने बेचने पर होने वाले…
नई दिल्ली: सैटकॉम के क्षेत्र में एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को कड़ी टक्कर मिलने वाली है। स्पेस रेगुलेटर IN-SPACe ने रिलायंस जियो के लगभग 1,600 लो अर्थ ऑर्बिट (LEO)…
नई दिल्ली: यह कहानी है मुंबई के रहने वाले अमन सेन की। उन्होंने लीक से हटकर अपना खुद का रास्ता बनाया। कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़कर उन्होंने कारोबार…
नई दिल्ली: देश में जल्दी ही प्लास्टिक के नोट देखने को मिल सकते हैं। आरबीआई ने नोटों की छपाई के लिए ओपेसिफाइड पॉलिमर सब्सट्रेट शीटों के निर्माण तथा आपूर्ति के…
कानपुर: कानपुर का अपना पराग मिल्क ब्रैंड जल्द ही आम लोगों के घरों में दोबारा दस्तक देगा। नैशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड ने मदर डेयरी ब्रैंड से 2019 से तैयार मिल्क…
नई दिल्ली: एशियाई बाजारों में गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजार आज तेजी के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 250 अंक से अधिक उछल गया जबकि नेशनल स्टॉक…
नई दिल्ली: रूसी कच्चा तेल खरीदने वाले देशों पर अमेरिका के प्रस्तावित टैरिफ से ग्लोबल ऑयल मार्केट में नई अस्थिरता आ सकती है। लेकिन, सीमित अतिरिक्त प्रोडक्शन क्षमता और जारी…