आज ही के दिन हुआ था स्टीफन हॉकिंग का जन्म, जानें 8 जनवरी का इतिहास
Updated on
08-01-2023 05:48 PM
नई दिल्ली : जन्म और मृत्यु का चक्र हमेशा चलता रहता है। साल का हर दिन किसी की जन्मतिथि तो किसी की पुण्यतिथि के रूप में इतिहास में दर्ज है। 8 जनवरी का दिन हिंदी सिनेमा के कालजयी फिल्मकार बिमल रॉय के निधन और ब्रिटेन के महान भौतिक विज्ञानी स्टीफन हॉकिंग के जन्मदिन का साक्षी है। भारतीय सिनेमा की बेहतरीन फिल्मों की जब बात की जाती है तो 'दो बीघा जमीन', 'सुजाता', 'बंदिनी' और 'परिणीता' फिल्म का जिक्र जरूर आता है। इन फिल्मों के निर्देशक बिमल रॉय थे, जिनकी बनाई फिल्में आज भी दर्शकों की कसौटी पर खरी उतरती हैं। इस प्रतिभाशाली फिल्मकार का साथ भारतीय सिनेमा को लंबे समय तक नहीं मिल सका। कैंसर की वजह से आठ जनवरी 1966 में 56 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया।
8 जनवरी 1942 को ब्रिटिश भौतिक विज्ञानी स्टीफन विलियम हॉकिंग का जन्म हुआ। गंभीर शारीरिक विकार के बावजूद उन्होंने अंतरिक्ष के बहुत से रहस्यों से पर्दा उठाया। असाधारण प्रतिभा के धनी हॉकिंग को ब्लैक होल और बिग बैंग सिद्वांत को प्रतिपादित करने का श्रेय हासिल है। उनका जीवन कभी हार न मानने वाले हौसले और अदम्य इच्छाशक्ति की मिसाल है।
देश दुनिया के इतिहास में आठ जनवरी की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
1790 : अमेरिका के प्रथम राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन ने पहली बार देश को संबोधित किया ।
1884 : प्रसिद्ध समाज सुधारक केशव चंद्र सेन का जन्म ।
1929 : भारतीय अभिनेता सईद जाफ़री का मालेरकोटला में जन्म
1929 : नीदरलैंड्स और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेलीफोन संपर्क स्थापित ।
1942 : प्रसिद्ध ब्रिटिश भौतिक विज्ञानी स्टीफन हॉकिंग का जन्म ।
1952 : जॉर्डन ने संविधान अंगीकार किया ।
1966 : फिल्म निर्देशक बिमल रॉय का निधन ।
1995 : समाजवादी चिंतक, स्वतंत्रता सेनानी मधु लिमये का निधन।
2001 : आइवरी कोस्ट में विद्रोह विफल ।
2003 : श्रीलंका सरकार और लिट्टे के बीच नकोर्न पथोम (थाइलैंड) में वार्ता शुरू ।
2008 : प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने छठे प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का उद्घाटन किया।
2009 : कोस्टा रिका के उत्तरी क्षेत्र में 6.1 तीव्रता के भूकंप में 15 लोगों की मौत एवं 32 अन्य घायल हुए।
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…