स्टीव स्मिथ कप्तान, डेब्यू पर भारत की नाक में दम करने वाला खिलाड़ी ड्रॉप, एशेज के पहले टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम का ऐलान
Updated on
05-11-2025 01:46 PM
नई दिल्ली: एशेज के लिए फैंस के बीच काफी ज्यादा उत्साह है। 21 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला जाएगा। जहां एकतरफ इंग्लैंड ने पहले ही एशेज सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। वहीं अब ऑस्ट्रेलिया ने भी पहले टेस्ट के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में पहले टेस्ट में स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।
20 साल के ऑस्ट्रेलिया के तूफानी ओपनर सैम कोंस्टास को एशेज के पहले टेस्ट के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया है। कोंस्टास पिछले कुछ समय से रन नहीं बना पा रहे हैं। इस वजह से उनको अब ड्रॉप कर दिया गया है। यह वही सैम कोंस्टास हैं, जिन्होंने 2024 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में खेले गए बॉक्सिंग डे टेस्ट में भारत को काफी परेशान किया था
यह उनका डेब्यू टेस्ट था। अपनी पहली टेस्ट पारी में ही कोंस्टास ने फिफ्टी ठोक दी थी। कोंस्टास ने 60 रन बनाए थे। उन्होंने जसप्रीत बुमराह के खिलाफ कुछ आक्रमक शॉट्स खेले थे, जिसके चलते वह चर्चा में आ गए थे। जेक वेदरल्ड को हालांकि ऑस्ट्रेलियाई स्क्वाड में शामिल किया गया है। उनकी यह मेडिन कॉल है। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में जेक के नाम 13 शतक हैं और 5000 से ज्यादा रन हैं।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…