Select Date:

स्टीव स्मिथ को WTC फाइनल से पहले सता रहा है डर, ओवल में हो सकता है ऑस्ट्रेलिया को बुरा हाल

Updated on 01-06-2023 07:11 PM
लंदन: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बैटर स्टीव स्मिथ को उम्मीद है कि लंदन के द ओवल मैदान पर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल में बल्लेबाजी के लिए अनुकूल पिच होगी। इसके साथ ही उनका मानना है कि खेल आगे बढ़ने के साथ उनकी टीम को भारत जैसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। ओवल में पिच से तेजी और उछाल मिलती है और वहां की परिस्थितियां बल्लेबाजी के लिए अनुकूल मानी जाती हैं। भारत परिस्थितियों का पूरा फायदा उठाने के लिए अपने स्टार स्पिनर रविंद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन को प्लेइंग इलेवन में शामिल कर सकता है।
स्मिथ ने कहा, 'ओवल में विशेषकर खेल आगे बढ़ने के साथ स्पिनरों को मदद मिल सकती है इसलिए हमें मैच के कुछ चरणों में भारत जैसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।' इसके अलावा स्मिथ ने ओवल के आउटफील्ड को लेकर भी अपनी बात रखी।


उन्होंने कहा, 'ओवल क्रिकेट खेलने के लिए शानदार जगह है। उसकी आउटफील्ड बहुत तेज है। वह बल्लेबाजी करने के लिए बहुत अच्छी जगह है। उसमें इंग्लैंड की अन्य पिचों की तरह तेजी और उछाल भी होती है।'

ऑस्ट्रेलिया को हाल में भारत के दौरे में चार टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-2 यह हार का सामना करना पड़ा था। सीरीज आगे बढ़ने के साथ हालांकि उसके बल्लेबाजों ने स्पिनरों की अनुकूल परिस्थितियों से सामंजस्य बिठाना शुरू कर दिया था। ऑस्ट्रेलिया ने इंदौर में जो तीसरा टेस्ट मैच जीता था उसमें स्मिथ कप्तान थे।

भारतीय समर्थकों की होगी भरमार
स्मिथ का मानना है कि टेस्ट क्रिकेट के लिए डब्ल्यूटीसी शानदार पहल है। इससे हम जो भी मैच खेलते हैं वह प्रासंगिक बन जाता है। हमारे लिए टॉप पर रहते हुए क्वॉलिफाई करना और फाइनल में भारत का सामना करना बेहद रोमांचकारी है। मुझे पूरा विश्वास है कि वहां बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचेंगे। ऑस्ट्रेलिया की तुलना में संभवत भारत के अधिक फैंस होंगे, लेकिन मुझे पूरा विश्वास है कि यह शानदार मैच होगा। सभी खिलाड़ी इसमें खेलने को लेकर उत्साहित हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.