Select Date:

स्टीव स्मिथ ने हार से बचने के लिए बिछाया जाल, दोहरे शतक से चूके विराट कोहली ने यूं नाकाम किए मंसूबे

Updated on 13-03-2023 10:18 PM
अहमदाबाद: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद में टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारत के लिए विराट कोहली ने शतकीय पारी खेली। टेस्ट क्रिकेट में विराट के बल्ले से नवंबर 2019 के बाद शतकीय पारी निकली। विराट के पास दोहरा शतक बनाने का भी मौका था, लेकिन 186 रनों की पारी खेलने के बाद वह भारतीय पारी के आखिरी बल्लेबाज के रूप में आउट हुए।

बाउंड्री पर 9 फील्डर

चौथे दिन के आखिरी सेशन में ऑस्ट्रेलिया समझ गया था कि अब मुकाबले को नहीं जीत सकता है। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने जो फील्डिंग लगाई जिससे साफ था कि वह भारतीय पारी को लंबा खिंचने की कोशिश कर रहे थे। जिससे उनकी टीम को चौथे दिन बैटिंग ही नहीं करनी पड़े।

टेस्ट क्रिकेट में जब प्रमुख बल्लेबाज निचले क्रम के साथ क्रीज पर होता है तो विपक्षी कप्तान ओवर की शुरुआत में फील्डिंग फैसला देते हैं। ओवर के अंत में वह फील्डर्स के करीब बुला लेते है, जिससे बल्लेबाज सिंगल न ले पाए और अगले ओवर में टेलेंडर स्ट्राइक पर रहे। जिससे उनका विकेट लिया जा सके और पारी खत्म हो जाए। लेकिन जब उमेश यादव के आउट होने के बाद मोहम्मद शमी क्रीज पर उतरे तो ऑस्ट्रेलिया की टीम आसान से उन्हें ओवर के अंत में सिंगल लेने का मौका दे रही थी। उन्होंने सभी 9 फील्डर के बाउंड्री लाइन पर रखे थे।

टीम के लिए खेले विराट

ऐसे में चौका मारना लगभग नामुमकिन था। विराट एक-एक रन करके अपना दोहरा शतक लगा सकते थे लेकिन उन्होंने टीम का सोचा। और तेजी से रन बनाने के लिए छक्का मारने की कोशिश की और आउट हो गए। फील्ड प्लेसिंग का फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

वनडे या टी20 में संभव नहीं

वनडे और टी20 में कप्तान ऐसे फील्डिंग नहीं लगा सकता है। वनडे में शुरुआती 10 ओवर तक दो ही फील्डर 30 यार्ड सर्कल से बाहर रह सकते हैं। 11 से 40वें ओवर के बीच 4 जबकि अंतिम 10 ओवर में 5 फील्डर बाउंड्री लाइन पर हो सकते हैं। वहीं टी20 में शुरुआती 6 ओवर में दो और इसके बाद 5 फील्डर को कप्तान बाउंड्री पर लगा सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.