भारत के खिलाफ ओपनिंग नहीं करेंगे स्टीव स्मिथ, ऑस्ट्रेलिया बदलेगा अपना प्लान?
Updated on
10-09-2024 01:21 PM
नई दिल्ली: डेविड वॉर्नर ने पिछले साल की शुरुआत में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। उनके संन्यास के बाद स्टीव स्मिथ को टेस्ट में टीम का नया ओपनर बनाया गया। स्मिथ मध्यक्रम में बल्लेबाज करते थे। ओपनर के रूप में उनका प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। सलामी बल्लेबाज करते हुए स्मिथ ने 8 पारियां खेली हैं। इसमें उन्होंने 28.5 की औसत से 171 रन बनाए हैं। इसमें एक ही पारी में 91 रन हैं। वहीं नंबर तीन से नंबर 5 के बीच बल्लेबाजी करते हुए उनका औसत 55 से ऊपर का है।
भारत के खिलाफ स्मिथ नहीं करेंगे ओपनिंग?
ऑस्ट्रेलिया को भारत के खिलाफ पिछले दो घरेलू टेस्ट सीरीज में हार मिली थी। इस बार ऑस्ट्रेलिया की टीम रिस्क लेने को मूड में नहीं दिख रही है। ऑस्ट्रेलिया की सेन न्यूज की रिपोर्ट को मानें तो स्टीव स्मिथ भारत के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में ओपनिंग नहीं करेंगे। वह अपने पुराने स्थान नंबर-4 पर खेलते नजर आ सकते हैं। नंबर चार पर स्मिथ ने 61.51 की औसत से 5966 रन बनाए हैं। स्मिथ के ओपनर बनने के बाद कैमरून ग्रीन नंबर-4 पर खेलते हैं।
हेड कोच से किया गया सवाल
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के हेड कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड से भी इस बारे में सवाल किया गया। अभी तक फाइनल फैसला नहीं लिया गया है कि लेकिन टीम के अंदर स्मिथ की बल्लेबाजी क्रम को लेकर चर्चा है। उन्होंने स्मिथ के बल्लेबाजी क्रम पर कहा, 'अभी मैं ज्यादा कुछ शेयर नहीं कर सकता हूं। अभी बस इतना बता सकता हूं कि बातचीत हो रही है। कप्तान के रूप में पैट कमिंस का इसमें बड़ा रोल होगा। वह अभी यूके में हैं। हमने इस बारे में बात शुरू कर दी है।'
ट्रेविस हेड कर सकते हैं ओपनिंग
वनडे और टी20 में ऑस्ट्रेलिया के लिए ओपनिंग करने वाले ट्रेविस हेड टेस्ट में मिडिल ऑर्डर में खेलते हैं। स्मिथ की जगह ऑस्ट्रेलिया उनसे ओपनिंग करवा सकती हैं। हेड के पास नई गेंद खेलने का अनुभव है। इसके साथ ही टॉप ऑर्डर में तेजी से रन बनाकर वह मैच को विपक्षी टीम से दूर करने की क्षमता रखते हैं। 22 नवंबर से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत होगी।
ग्लासगो: खेल का मैदान चाहे कोई भी हो, भारतीय खिलाड़ियों को पाकिस्तान के सामने जीत दर्ज कर एक अलग सुकून मिलता है। अबकी बार ये मौका मुक्केबाज जादूमणि सिंह के…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम का जिम्बाब्वे दौरा खत्म हो चुका है। श्रेयस अय्यर की अगुवाई में युवा टीम इंडिया ने मेजबानों को 3-0 से मात दी। इस सीरीज में…
नई दिल्ली: भारतीय टी20 टीम की कप्तानी गंवाने और टीम से बाहर होने का झटका झेल चुके स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने हार नहीं मानी है। टीम इंडिया में दोबारा…
WWE के इतिहास में कई दिग्गज सुपरस्टार आए, लेकिन जॉन सीना ने जो पहचान बनाई, वह बहुत कम रेसलर्स को नसीब हुई। करीब 2 दशकों तक उन्होंने अपने दमदार मुकाबलों…
नई दिल्ली: अक्सर देखा जाता है कि इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद खिलाड़ी खेल से ही जुड़े पैसों को अपना करियर बनाते हैं, चाहे वह कमेंट्री हो, कोचिंग…
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…