Select Date:

वॉर्नर की जगह ओपनिंग करेंगे स्टीव स्मिथ नंबर-4 पर खेलेंगे कैमरन ग्रीन, रेन्शॉ बैकअप ओपनर

Updated on 10-01-2024 12:55 PM

ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टेस्ट सीरीज के लिए स्क्वॉड घोषित कर दिया है। वनडे-टेस्ट से रिटायरमेंट ले चुके डेविड वॉर्नर की जगह स्टीव स्मिथ टेस्ट में ओपनिंग करते नजर आएंगे। वह वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे टीम की कमान भी संभालेंगे।

बैकअप ओपनर के रूप में मैट रेन्शॉ को भी टेस्ट स्क्वॉड में जगह मिली है। रेगुलर कप्तान पैट कमिंस वनडे सीरीज नहीं खेलेंगे। उन्हें सीरीज से आराम दिया गया है। टीम 17 दिसंबर से वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू मैदान पर 2 टेस्ट की सीरीज का पहला मुकाबला खेलेगी।

स्मिथ पहली बार ओपनिंग करेंगे
स्टीव स्मिथ टेस्ट में पहली बार ओपनिंग करेंगे। चीफ सिलेक्टर जॉर्ज बैली ने कन्फर्म किया कि डेविड वॉर्नर की जगह स्मिथ ही ओपन करेंगे। वह उस्मान ख्वाजा का साथ देंगे। तीनों फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी कर चुके स्मिथ ने अब तक 105 टेस्ट खेले। लेकिन एक बार भी उन्हें ओपनिंग करने का मौका नहीं मिला। ऐसे में वेस्टइंडीज के खिलाफ वह पहली बार ही ओपनिंग करते नजर आएंगे।'

स्मिथ ने स्क्वॉड अनाउंसमेंट के पहले टेस्ट फॉर्मेट में ओपनिंग करने में इंटरेस्ट दिखाया था। स्मिथ ने पाकिस्तान के खिलाफ सिडनी टेस्ट से पहले कहा था कि वह ओपनिंग करना चाहते हैं। हालांकि टीम के कप्तान पैट कमिंस, स्मिथ को मिडिल ऑर्डर से हटाने के पक्ष में नहीं थे। क्योंकि स्मिथ 2013 से लगातार नंबर-4 पर ही बैटिंग कर रहे थे।

वनडे में कप्तानी भी करेंगे स्मिथ, कमिंस को आराम
वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए कप्तान पैट कमिंस को आराम दिया गया है। उनके साथ ही मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और मिचेल मार्श भी वनडे सीरीज नहीं खेलेंगे। इस दौरान स्टीव स्मिथ टीम की कप्तानी करेंगे।

तेज गेंदबाज लांस मौरिस, जाय रिचर्डसन, आरोन हार्डी, मैट शॉर्ट और नाथन एलिस को टीम में मौका मिला है। वहीं मार्कस स्टोइनिस को ड्रॉप कर दिया गया है।

कमिंस टेस्ट सीरीज खेलेंगे, रेन्शॉ स्क्वॉड में शामिल
ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट 17 दिसंबर से एडिलेड में खेला जाएगा। पहले टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया ने 13 प्लेयर्स का स्क्वॉड चुना है। टीम की कप्तानी पैट कमिंस ही करेंगे। पाकिस्तान के खिलाफ पिछले सप्ताह तीसरा टेस्ट खेलने वाले स्क्वॉड में एक डेविड वॉर्नर ही नहीं रहेंगे। उनकी जगह मैट रेन्शॉ को मौका मिला है। वहीं स्कॉट बोलैंड की भी वापसी हुई है।

वॉर्नर के रिप्लेसमेंट के रूप मार्कस हैरिस और कैमरन बैनक्रॉफ्ट का नाम भी शामिल था। लेकिन रेन्शॉ को दोनों के ऊपर प्राथमिकता मिली। हालांकि ये अब तक साफ नहीं हो सका है कि उस्मान ख्वाजा के साथ ओपनिंग कौन करेगा। इस रेस में रेन्शॉ के साथ स्टीव स्मिथ, कैमरन ग्रीन और मिचेल मार्श भी शामिल हैं।

ग्रीन प्लेइंग-11 में शामिल होंगे
ऑस्ट्रेलिया के चीफ सिलेक्टर जॉर्ज बैली ने कहा, 'कैमरन ग्रीन पहले टेस्ट की प्लेइंग-11 में शामिल रहेंगे। उनके साथ मैट रेन्शॉ और स्कॉट बोलैंड को भी टीम में जगह मिली है। टीम में देश के 6 बेस्ट बैटर्स को चुना गया है इसलिए वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में टीम को कोई परेशानी नहीं होगी।'

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट की प्लेइंग-11 भी घोषित कर दी है। रेन्शॉ और बोलैंड प्लेइंग-11 में नहीं हैं। स्मिथ ओपन करेंगे, वहीं ग्रीन नंबर-4 पर उतरेंगे। ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 25 जनवरी से ब्रिसबेन में खेला जाएगा। फिर 2, 4 और 6 फरवरी को दोनों के बीच 3 वनडे भी खेले जाएंगे।

ऑस्ट्रेलिया के स्क्वॉड

  • पहले टेस्ट के लिए: पैट कमिंस (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, मैट रेन्शॉ, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी, नाथन लायन, मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, स्कॉट बोलैंड और कैमरन ग्रीन।
  • वनडे टीम: स्टीव स्मिथ (कप्तान), शॉन एबट, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, आरोन हार्डी, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, लांस मौरिस, जाय रिचर्डसन, मैट शॉर्ट और एडम जम्पा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.