Steve Smith लगाएंगे तीसरे टेस्ट में अनोखा 'शतक, मैदान पर पैर रखते ही कोहली, रूट और द्रविड़ को छोड़ देंगे पीछे
Updated on
06-07-2023 08:02 PM
नई दिल्ली: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज 2023 का तीसरा टेस्ट आज यानी 7 जुलाई से हेडिंगली में खेला जाएगा। पूरी तरह से अब तक एशेज में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा रहा है। उन्होंने शुरुआती दोनों टेस्ट में मेजबान इग्लैंड को मात दी है। वहीं तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड के लिए करो या मरो की स्थिति है। हालांकि इस मैच में सबकी नजरें दोनों टीमों में से सिर्फ एक ही खिलाड़ी पर बनी होगी। वो और कोई नहीं बल्कि कंगारू टीम के स्टार खिलाड़ी स्टीव स्मिथ हैं। यह मैच उनके लिए काफी ज्यादा अहम होने वाला है।
स्टीव स्मिथ खेलेंगे अपना 100वां टेस्ट
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ आज इंग्लैंड के खिलाफ एशेज में अपने करियर का 100वां टेस्ट मैच खेलने जा रहे हैं। वह मैदान में कदम रखते ही कई बड़े रिकॉर्ड्स भी अपने नाम कर लेंगे। स्मिथ 100 टेस्ट में सबसे बेहतरीन औसत वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। जब वह 100वें टेस्ट में मैदान पर उतरेंगे तो उनका औसत 59.56 का होगा।
वह भारतीय कोच राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड भी तोड़ देंगे। बता दें कि स्मिथ से पहले 100 टेस्ट खेलने पर सबसे ज्यादा एवरेज राहुल द्रविड़ की थी, जिस समय भारतीय दिग्गज ने अपना 100वां टेस्ट मैच खेला था, उनका औसत 58.16 का था।
जो रूट और विराट कोहली को भी छोड़ा पीछे आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ एकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने 100 टेस्ट खेलने से पहले 9000 से ज्यादा रन और 30 से ज्यादा शतक टेस्ट क्रिकेट में ठोके हैं। उन्होंने इस मामले में जो रूट और विराट कोहली को भी पीछे छोड़ दिया। स्मिथ ने अब तक खेले गए 99 टेस्ट मैच में 59.56 की गजब औसत से बल्लेबाजी करते हुए 9113 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 32 शतक, 37 अर्धशतक भी जड़े हैं। इतना ही नहीं बल्कि टेस्ट क्रिकेट में स्टीव स्मिथ के नाम चार दोहरे शतक भी हैं। बहरहाल, स्टीव अपने 100वें टेस्ट में भी एक बड़ी पारी खेलकर इस अवसर को और भी ज्यादा यादगार बनाना चाहेंगे।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…