Select Date:

ऑल टाइम हाई पर शेयर बाजार, सेंसेक्स ने 72,406 का स्तर छुआ

Updated on 28-12-2023 01:33 PM

शेयर बाजार ने आज यानी गुरुवार (28 दिसंबर) को नया ऑल टाइम हाई बनाया है। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 72,406 और निफ्टी ने 21,759 का स्तर छुआ। वहीं इससे पहले सेंसेक्स 224 अंक की तेजी के साथ 72,262 के स्तर पर ओपन हुआ।

वहीं निफ्टी में भी 61 अंक की तेजी रही, ये 21,715 के स्तर पर खुला। शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 26 में तेजी और सिर्फ 4 में गिरावट देखने को मिल रही है। पावर और बैंकिंग शेयर्स में ज्यादा तेजी है।

आजाद इंजीनियरिंग का शेयर 35% ऊपर लिस्ट
आजाद इंजीनियरिंग के शेयरों की लिस्टिंग शानदार रही। BSE पर कंपनी का शेयर 35% ऊपर 710 रुपए के भाव पर लिस्ट हुआ। इसका इश्यू प्राइस 524 रुपए प्रति शेयर था।आजाद इंजीनियरिंग का IPO 20 से 22 दिसंबर के बीच खुला था। इस कंपनी में सचिन तेंदुलकर का भी निवेश है।

तेंदुलकर ने 6 मार्च को कंपनी में 114.1 रुपए प्रति शेयर के हिसाब से लगभग 5 करोड़ रुपए के इक्विटी शेयर खरीदे थे। अभी उनके पास कंपनी के 438,210 शेयर हैं। 710 रुपए प्रति शेयर के हिसाब से तेंदुलकर का 5 करोड़ रुपए का निवेश बढ़कर 31.11 करोड़ रुपए हो जाएगा, जो कि उनके निवेश पर 522% का अनुमानित प्रॉफिट है।

HUDCO के शेयर में 18% से ज्यादा की तेजी
हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (HUDCO) के शेयर में 18% से ज्यादा की तेजी देखने को मिल रही है। कंपनी का शेयर सुबह 11:30 बजे 20.75 रुपए (18.20%) की तेजी के साथ 134.75 रुपए पर कारोबार कर रहा है। HUDCO ने 14,500 करोड़ रुपए के निवेश के लिए गुजरात सरकार के साथ समझौता किया है। इसी के बाद कंपनी के शेयर में आज तेजी देखने को मिल रही है।

कच्चे तेल के दाम में गिरावट
कच्चे तेल के दाम में दबाव देखने को मिला। क्रूड ऑयल के दाम में एक दिन में 2% से ज्यादा गिरावट देखने को मिली है। इसके साथ ही ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव 80 डॉलर प्रति बैरल के नीचे फिसल चुका है। WTI क्रूड का भाव भी 75 डॉलर प्रति बैरल के नीचे है।

डीमैट अकाउंट से नॉमिनी जोड़ने की डेडलाइन बढ़ी
मार्केट्स रेगुलेटर सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने डीमैट और म्यूचुअल फंड खाताधारकों के लिए नॉमिनेशन जोड़ने की डेडलाइन को अगले साल 30 जून तक बढ़ा दिया है। पहले इसकी आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2023 तय की गई थी।

कल बाजार ने बनाया था ऑल टाइम हाई
इससे पहले कल यानी बुधवार (27 दिसंबर) को शेयर बाजार ने नया ऑल टाइम हाई बनाया था। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 72,119 और निफ्टी ने 21,675 का स्तर छुआ था। हालांकि इसके बाद इसमें थोड़ी गिरावट देखने को मिली और निफ्टी 213 अंक की तेजी के साथ 21,654 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं सेंसेक्स में भी 701 अंक की तेजी रही। ये 72,038 के स्तर पर बंद हुआ था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
 05 August 2026
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
 05 August 2026
नई दिल्ली: अगर आपका किसी तरह का लोन चल रहा है तो थोड़ी देर में आपके लिए जरूरी खबर आने वाली है। नीतिगत दरों पर फैसला करने के लिए आरबीआई…
 05 August 2026
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
Advt.