शेयर बाजार में रेकॉर्ड तेजी! सेंसेक्स 800 अंकों से ज्यादा उछला, निवेशकों को हुआ बंपर मुनाफा
Updated on
28-03-2024 01:58 PM
नई दिल्ली: शेयर बाजार में आज सुबह से ही शानदार तेजी देखने को मिल रही है। बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स सुबह साढ़े ग्याहरा बजे के करीब 800 अंक उछलकर 73,777.68 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 342.48 अंक चढ़कर 73,338.79 अंक पर पहुंच गया था। एनएसई निफ्टी 240 अंक बढ़कर 22,362.65 अंक पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स में लिस्टेड कंपनियों में से बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, पावर ग्रिड और इंफोसिस के शेयर मुनाफे में रहे हैं। वहीं एचसीएल टेक्नोलॉजीज, मारुति, टेक महिंद्रा और एशियन पेंट्स के शेयर में गिरावट आई है। शेयर बाजार में तेजी के बीच आज बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप करीब दो लाख करोड़ रुपये से ज्यादा बढ़ गया है। इससे पहले कल यानी 27 मार्च 2024 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप 3,83,64,900.22 करोड़ रुपये था। आज बीएसई सेंसेक्स पर लिस्टेड 30 कंपनियों में से 23 ग्रीन जोन में हैं। बीएसई पर आज 2239 शेयरों की ट्रेडिंग हो रही है। इनमें से 1589 शेयर मजबूत दिखाई दे रहे हैं। आज बैंकिंग, फार्मा और आईटी शेयरों में ज्यादा उछाल देखा जा रहा है।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…