शनिवार को भी खुले रहेंगे शेयर बाजार, जान लीजिए क्यों?
Updated on
08-05-2024 01:50 PM
नई दिल्ली: शेयर बाजार में ट्रेडिंग (Stock Market Trading) करने वालों के लिए बड़ी खबर है। शेयर बाजार में अगले हफ्ते शनिवार को भी कारोबार होगा। आमतौर पर स्टॉक मार्केट में शुक्रवार को कारोबारी सप्ताह का अंतिम दिन होता है। बाजार शनिवार और रविवार को बंद रहता है। लेकिन इस बार शनिवार को छुट्टी के दिन भी बाजार खुला रहने वाला है। दरअसल शनिवार यानी 18 मई को भी स्टॉक मार्केट ट्रेडिंग (Saturday Trading Session) के लिए खुला रहने वाला है। इस दिन डिजास्टर रिकवरी साइट की टेस्टिंग होगी। NSE की तरफ से यह टेस्टिंग इक्विटी और इक्विटी डेरिवेटिव्स में की जाएगी। इस दौरान डिजास्टर रिकवरी साइट पर स्विच-ओवर किया जाएगा। किसी आपात स्थिति के दौरान प्राथमिक ‘डेटा सेंटर’ के उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में प्रौद्योगिकी बुनियादी ढांचे और परिचालन को बहाल करने के लिए ‘डिजास्टर रिकवरी साइट’ का उपयोग किया जाता है।
NSE की तरफ से बताया गया है कि 18 मई यानी शनिवार को डिजास्टर रिकवरी साइट (Disaster Recovery Site) की टेस्टिंग होगी। ऐसा किसी भी इमरजेंसी सिचुएशन से निपटने के लिए किया जा रहा है। इस ट्रेडिंग सेशन के दौरान प्राइमरी साइट से डिजास्टर साइट पर स्विच ओवर किया जाएगा। डिजास्टर साइड सभी क्रिटिकल इंस्टीट्यूशन के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जाता है।
इस समय खुलेगा बाजार
एनएसई (NSE) के मुताबिक, शनिवार को डिजास्टर रिकवरी साइट की टेस्टिंग (Special Live Trading Sessions) के दौरान दो सत्र होंगे। पहला सत्र प्राथमिक साइट (पीआर) से सुबह 9:15 बजे से 10 बजे तक और दूसरा डीआर साइट से सुबह 11:45 बजे से दोपहर 12:40 बजे तक होगा। एनएसई ने कहा, ‘‘शेयर बाजार शनिवार, 18 मई, 2024 को इक्विटी और इक्विटी वायदा एवं विकल्प खंड में ‘प्राथमिक साइट’ से ‘डिजास्टर रिकवरी साइट’ पर कारोबार के दौरान जाने के साथ एक विशेष ‘लाइव’ कारोबारी सत्र आयोजित करेगा।’’ इससे पहले, एनएसई और बीएसई ने दो मार्च को इसी तरह के कारोबारी सत्र आयोजित किये थे। ये सत्र बाजार नियामक सेबी और उनकी तकनीकी सलाहकार समिति के साथ विशिष्ट चर्चाओं के आधार पर आयोजित किये जा रहे हैं।
तैयारियों की जांच होगी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐसा करके प्राइमरी साइट के मेजर डिसरप्शन और फेल्योर को हैंडल करने के लिए तैयारियों की जांच की जाएगी। स्पेशल लाइव ट्रेडिंग सेशन में प्राइमरी साइट (PR) से डिजास्टर रिकवरी (DR) साइट पर इंट्रा-डे स्विच होगा। डिजास्टर रिकवरी साइट का इस्तेमाल सबसे रीसेंट बैकअप से डेटा रिकवर करने के लिए किया जाता है। अगर प्राइमरी लोकेशन और उसके सिस्टम किसी अप्रत्याशित घटना के कारण फेल हो जाते हैं तो रिकवरी साइट पर स्विच किया जा सकता है।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…