Select Date:

कर्नाटक में महाराष्ट्र के ट्रकों पर पथराव:विरोध में ठाकरे गुट के शिवसैनिकों ने कर्नाटक की बसों पर लिखा जय महाराष्ट्र

Updated on 07-12-2022 05:41 PM

कर्नाटक और महाराष्ट्र के बीच सीमा विवाद मंगलवार को हिंसक हो गया। कर्नाटक के बेलगाम में कन्नड़ समूह के ‘कर्नाटक रक्षणा वेदिक’ के मेंबर्स ने महाराष्ट्र के ट्रकों पर पथराव कर दिया। घटना हिरबागडेवाडी टोल नाके के पास हुई। पुलिस ने पथराव कर रहे लोगों को हिरासत में ले लिया है। उधर, घटना के विरोध में पूर्व CM उद्धव ठाकरे गुट के शिवसैनिकों ने पुणे में कर्नाटक की बसों पर ‘जय महाराष्ट्र’ लिख दिया। साथ ही कहा कि हम संस्कारी हैं इसलिए बसों को नुकसान नहीं पहुंचाएंगे।

शिवसैनिकों ने महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा से लगे चिक्कोडी से कर्नाटक में प्रवेश कर विरोध करने की कोशिश की तो उन्हें हिरासत में ले लिया गया। कोल्हापुर के शिवसेना प्रमुख विजय देवाने को हिरासत में लिया गया है। ये लोग कर्नाटक के CM और महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे का विरोध कर रहे थे।

फडणवीस ने CM बोम्मई से बात कर नाराजगी जताई
ट्रकों पर पथराव की घटना को लेकर महाराष्ट्र के डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस ने कर्नाटक के CM बसवराज बोम्मई से बात कर नाराजगी जताई है। बोम्मई ने कहा कि घटना में शामिल दोषियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि महाराष्ट्र से आने वाले वाहनों की सुरक्षा की जाएगी।

पुणे में कर्नाटक की बसों पर स्याही लगाई
पुणे में शिवसेना ठाकरे गुट के सदस्यों ने कर्नाटक की बसों पर स्याही लगाई और कुछ बसों पर जय महाराष्ट्र लिख दिया। पुलिस ने नाराज शिवसैनिकों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। उन्होंने कहा कि हम संस्कारी हैं इसलिए बसों को नुकसान नहीं पहुंचा रहे हैं।

शरद पवार बोले- धैर्य की परीक्षा न लें, कुछ हुआ तो बोम्मई जिम्मेदार
सीमा विवाद पर NCP प्रमुख शरद पवार का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि CM शिंदे ने कर्नाटक के CM से बात की, लेकिन उन्होंने इस मुद्दे पर कोई नरमी नहीं दिखाई है। किसी को भी हमारे महाराष्ट्र के धैर्य की परीक्षा नहीं लेनी चाहिए। इसे बिल्कुल भी गलत दिशा में नहीं जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि अगर 48 घंटे में हमले नहीं रुके तो हमें बेलगाम आना पड़ेगा। मराठियों में दहशत फैलाने की कोशिश की जा रही है। अगर कुछ हुआ तो बोम्मई इसके जिम्मेदार होंगे।

पवार ने कहा- CM शिंदे को कोई भी फैसला करने से पहले सभी पार्टियों को भरोसे में लेना चाहिए। संसद का सत्र शुरू होने वाला है। मैं सभी सांसदों से अनुरोध करता हूं कि सीमा मुद्दे पर एकसाथ आएं और स्टैंड लें। उन्होंने कहा कि वे यह मामला संसद में भी उठाएंगे।

CM बोम्मई ने कहा- मंत्रियों को न आने दें
महाराष्ट्र के दो मंत्रियों चंद्रकांत पाटिल और शंभूराज देसाई ने पिछले मंगलवार को कर्नाटक के बेलगाम का दौरा करने का ऐलान किया था। इस पर CM बसवराज बोम्मई ने सोमवार को महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे से कहा कि इससे कानून-व्यवस्था को खतरा है। मंत्रियों को यहां आने से रोकें। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर महाराष्ट्र के मंत्री बेलगाम आते हैं, तो कार्रवाई करेंगे। इस चेतावनी के बाद मंत्रियों का प्रस्तावित दौरा टल गया।

उधर, बोम्मई की भूमिका को लेकर महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ भाजपा और शिंदे गुट के मंत्रियों का रुख बंटा नजर आ रहा है। इसके चलते विपक्ष शिंदे सरकार पर हमलावर हो गया है। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, ‘मंत्री चंद्रकांत पाटिल और शंभूराज देसाई बेलगाम जाने वाले थे। दौरे से विवाद पैदा हो सकता है, क्योंकि सीमा विवाद का केस सुप्रीम कोर्ट में है। ऐसे में दोनों राज्यों की आपसी लड़ाई का कोई मतलब नहीं है।’

दोनों राज्यों में भाजपा सरकार, लेकिन वोट बैंक मजबूरी
कर्नाटक में भाजपा की सरकार है और महाराष्ट्र में भी भाजपा समर्थित एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री हैं। फिर भी दोनों राज्यों की सरकारों की मजबूरी ये है कि वे बेलगाम विवाद का निपटारा नहीं कर पा रही हैं। उल्टा ये विवाद बढ़ता ही जा रहा है।

दरअसल, कई कन्नड़ संगठनों ने कर्नाटक सरकार को चेतावनी दी है कि यदि इस दौरे की अनुमति मिली तो किसी भी परिणाम के लिए तैयार रहें। दूसरी ओर महाराष्ट्र के कई संगठन इस मुद्दे पर आक्रामक हैं। महाराष्ट्र एकीकरण समिति (एमईएस) ने ही पत्र लिखकर मंत्रियों से यहां का दौरा करने का आग्रह किया था। वोट बैंक के चलते दोनों राज्यों की सरकारें इस मुद्दे का निपटारा नहीं कर पा रही हैं।

मंत्री देसाई की दो टूक- कर्नाटक सरकार को देंगे करारा जवाब
महाराष्ट्र के मंत्री देसाई ने कहा, ‘यदि कर्नाटक के सीएम बोम्मई हमें पैर न रखने की चेतावनी दे रहे हैं तो हम लोग चुप नहीं बैठेंगे। हम लोग कर्नाटक सरकार को जैसे का तैसा उत्तर देंगे।’ इससे पहले, कर्नाटक में कई कन्नड़ संगठनों ने महाराष्ट्र के नेताओं के दौरे का विरोध किया था। कर्नाटक रक्षण वेदिके ने बैठक के बाद कहा कि बेंगलुरु से 100 गाड़ियों में सवार होकर कन्नड़ कार्यकर्ता बेलगाम पहुंच रहे हैं। अन्य जिलों से भी दौरे का विरोध हो रहा था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.