'आराध्या की तरह बिहेव करना बंद करो', बिग बी से पड़ी डांट तो आगे Aishwarya Rai ने जो किया वो और मस्त है
Updated on
12-04-2023 10:28 PM
ऐश्वर्या राय बच्चन और अमिताभ बच्चन ने कई फिल्मों में साथ काम किया है। इनकी फिल्मों में 'खाकी', 'मोहब्बतें' आदि शामिल हैं। हालांकि, इनकी बॉन्डिंग तब और मजबूत हुई जब ऐश्वर्या ने अभिषेक बच्चन से शादी रचा ली और वह बिग बी की बहू बन गईं। हालांकि, शादी के बाद ऐश्वर्या और अमिताभ बच्चन की बॉन्डिंग पब्लिकली काफी कम दिखी है, लेकिन वो जब भी दिखी है खूबसूरत रही है। इस वक्त चर्चा है एक पुराने वीडियो का जिसमें ऐश्वर्या और अमिताभ बच्चन के बीच की प्यारी केमिस्ट्री दिख रही है।
ऐश्वर्या बॉलीवुड के सबसे शानदार एक्टर्स में से एक अमिताभ बच्चन के घर की बहू हैं। ऐश्वर्या को देखकर शायद आपमें से कइयों के मन में ये सवाल जरूर उठता होगा कि आखिर उनकी बॉन्डिंग ससुराल वालों के साथ, सास-ससुर के साथ आखिर कैसी है। जो वीडियो यहां हम दिखाने जा रहे हैं वो ऐसे ही कुछ सवालों का बड़ा ही खूबसूरत जवाब है।
अमिताभ के गले लगते ऐश्वर्या चीखती हैं- ये बेस्ट हैं
इस वायरल वीडियो क्लिप में ऐश्वर्या चीखती हैं और अमिताभ के गले लगते हुए कहती हैं- ये बेस्ट हैं। इसपर बिग बी थोड़े सीरियस लेकिन प्यार से उन्हें डांट भी लगाते दिख रहे हैं। बिग बी ऐश्वर्या की बातें सुनकर कहते हैं- आराध्या की तरह बिहेव करना बंद करो। ऐश्वर्या इसपर शांत नहीं बैठती हैं। वह अमिताभ के गालों को खींचते हुए कहती हैं- तो इस केस में मैं ये जरूर कर सकती हूं।
अमिताभ 'प्रॉजेक्ट k' की शूटिंग में थे व्यस्त
हालांकि, यही बॉन्डिंग ऐश्वर्या के सोशल मीडिया पोस्ट पर भी दिखती है, जब कभी वह बिग बी के लिए कुछ पोस्ट करती हैं। एक तरफ जहां ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी अपकमिंग फिल्म 'पोन्नियन सेल्वन 2' की रिलीज का इंतजार कर रही हैं वहीं अमिताभ 'प्रॉजेक्ट k' की शूटिंग कर रहे हैं। हालांकि, हाल ही में उन्हें इस फिल्म की शूटिंग के दौरान चोट लग गई थी, जिसके बाद फिल्म की शूटिंग तक तक के लिए टाल दी गई डब तक वो ठीक नहीं हो जाते।
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर ने देर रात इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर कीं,…
पिछले कुछ समय में कई बड़ी फिल्में एकसाथ रिलीज हुईं जिनमें क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' ने ऊंची दहाड़ लगाई है। वहीं पिछले कई दिनों से चल रही बॉलीवुड फिल्मों…
कॉकरोच जनता पार्टी के आह्वान पर सोमवार को संसद मार्च प्रस्तावित है। हजारों की संख्या में छात्र और प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर जमा हुए हैं। हालांकि, सुबह करीब 9:30-10:00 बजे रैली…
बॉलीवुड में रातों-रात सुपरस्टार बने अहान पांडे और एक्ट्रेस अनीत पड्डा स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सैयारा' का टाइटल बनाने वाले म्यूजिक कम्पोजर और सिंगर तनिष्क बागची ने मेकर्स पर आरोप…
ग्रेसी सिंह का नाम उन एक्ट्रेसेस में शामिल है, जिन्होंने बेहद कम समय में अपनी सादगी, सहज एक्टिंग और दमदार किरदारों के दम पर दर्शकों के दिलों में खास जगह…