'अपने घर का कचरा दूसरों के यहां फेंकना बंद करो', पेशावर धमाके पर तालिबान ने पाकिस्तान को सुनाया
Updated on
02-02-2023 06:15 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पेशावर की मस्जिद में हुए आतंकी हमले में 101 लोगों की मौत हो चुकी है। हमले के लिए पाकिस्तान सुरक्षा में चूक को जिम्मेदार ठहरा रहा है। पाकिस्तान में इस हमले की जिम्मेदारी तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान के एक धड़े ने ली है। लेकिन पाकिस्तान के रक्षा मंत्री का कहना है कि आतंकी अफगान बॉर्डर के पास इकट्ठा हैं। पाकिस्तान पहले भी कहता रहा है कि अफगान तालिबान अपनी धरती का इस्तेमाल पाकिस्तान के खिलाफ करने के लिए दे रहा है। अब पाकिस्तान के इन आरोपों पर तालिबानी सरकार के विदेश मंत्री मुल्ला आमीर मुत्ताकी ने प्रतिक्रिया दी है।
टोलो न्यूज के मुताबिक अमीर मुत्ताकी ने कहा, 'पाकिस्तान को अपना कचरा दूसरों के घरों में नहीं फेकना चाहिए। पाकिस्तान अपनी समस्याओं को खुद देखे और इसके लिए अफगानिस्तान को जिम्मेदार ठहराना छोड़ दे। पाकिस्तान को पेशावर धमाके के लिए अफगानिस्तान को जिम्मेदार नहीं ठहराना चाहिए।' ये हमला पुलिस लाइन की एक मस्जिद में हुआ है, जो पिछले कुछ वर्षों में सबसे बड़ा हमला है। पेशावर के एक वरिष्ठ अधिकारी काशिफ आफताब अब्बासी के मुताबिक इस हमले में 225 लोग घायल हुआ है, जिनमें से कुछ अभी भी गंभीर है।
शरीर पर पहन रखा था बम
जानकारी के मुताबिक धमाके के वक्त मस्जिद में 300 लोग थे। हमलावर ने एक जैकेट पहन रखा था, जिस पर बम लगा था। धमाके के कारण छत का एक हिस्सा उड़ गया। मरने वालों और घायलों में ज्यादातर लोग पुलिसकर्मी थे। मुख्य बचाव अधिकारी बिलाल फैजी ने कहा कि बचाव दल मंगलवार को भी घटनास्थल पर काम कर रहा था। मलबे में अंदर लोग अभी भी फंसे हुए थे। मरने वालों की संख्या इतनी ज्यादा थी, कि लगभग हर कब्रिस्तान में शोकाकुल लोग थे।
सुरक्षा में चूक से हुआ हमला
आतंकवाद रोधी पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि आखिर हमलावर मस्जिद तक कैसे पहुंचा। खैबर पख्तूनख्वा के गवर्नर गुलाम अली ने कहा कि ये सुरक्षा में चूक है। इस हमले के मामले में 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस हमले के बाद सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने आतंकी समूहों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही है।
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अफगानिस्तान की जमकर तरफदारी की है। उसने अफगानिस्तान पर लगे संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों पर फिर से विचार करने का आग्रह…
वॉशिंगटन: अमेरिका अपने देश में रहने वाले खालिस्तानियों और दूसरे देशों के आतंकवादियों को बचाने के लिए नया कानून लाने जा रहा है। इस कानून के तहत अमेरिका में रहने…
मनीला: फिलीपींस की राजधानी मनीला में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई है। यह बैठक आसियान (ASEAN) मंत्रीस्तरीय सम्मेलन 2026 के इतर हुई है। इसमें भारत, अमेरिका, जापान…
रियाद: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल सऊदी अरब के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने विदेश मंत्री शहजादे फैसल बिन फरहान से मुलाकात की। इस मुलाकात में उन्होंने ऊर्जा…
मनीला: भारत ने रूस के सामने यूक्रेन युद्ध क्षेत्र में काम करने वाले भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा रूस के सामने उठाया है। फिलीपींस की राजधानी मनीला में रूसी…
तेल अवीव: इजराइल अब अपनी आयरन डोम एयर डिफेंस सिस्टम से लॉन्च होने वाली तामिर इंटरसेप्टर मिसाइलों का भारत में प्रोडक्शन करने की योजना बना रहा है। इन मिसाइलों को…
काठमांडू, नेपाल सरकार ने एक रुपए के सिक्के से विवादित राष्ट्रीय नक्शा हटाने का प्रस्ताव खारिज कर दिया है। इस नक्शे में भारत के लिपुलेख, कालापानी और लिम्पियाधुरा को नेपाल का…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री इशाक डार ने सोमवार को कनाडा की विदेश मंत्री अनीदा आनंद के साथ एक संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग में सिंधु जल समझौते और कश्मीर का मुद्दा उठाया।…
ढाका: बांग्लादेश के सीनियर पत्रकार सैदुर रहमान को भारत में बांग्लादेश हाई कमीशन में मिनिस्टर (प्रेस) अपॉइंट किया गया है। डेली इत्तेफाक अखबार में पॉलिटिकल और इलेक्शन अफेयर्स एडिटर सैदुर…