सिर्फ 48 गेंद में तूफानी सेंचुरी, चौके-छक्के की बारिश, यशस्वी जायसवाल ने खेली रिकॉर्डतोड़ पारी
Updated on
03-10-2023 01:34 PM
हांगझोऊ: युवा भारतीय बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने एशियन गेम्स में नेपाल के खिलाफ पहले मैच को यादगार बना दिया। बाएं हाथ के इस ओपनर ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सिर्फ 48 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। यह टी-20 इंटरनेशनल में उनकी पहली सेंचुरी भी थी, इस दौरान उन्होंने आठ चौके और सात छक्के भी लगाए। बल्लेबाजी के लिए मुश्किल पिच पर जहां उनके साथी बल्लेबाज संघर्ष कर रहे थे तो यशस्वी आसानी से अपने शॉट्स लगा रहे थे। 16वें ओवर की आखिरी बॉल पर सिंगल लेकर अपनी सेंचुरी पूरी करने वाले यशस्वी 204.08 की प्रचंड स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन 17वें ओवर की दूसरी बॉल पर बड़ा शॉट मारने के चक्कर में वह कैच आउट हो गए। यशस्वी के बाद अंत में रिंकू सिंह की 15 गेंद में 37 रन की नाबाद पारी के बूते भारत 202/4 का स्कोर खड़ा कर पाया।
यशस्वी ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी
एशियन गेम्स में शतक बनाने वाले पहले भारतीय
टी-20 इंटरनेशनल में सबसे युवा शतकवीर भारतीय
टी-20 इंटरनेशनल में संयुक्त रूप से चौथे सबसे तेज शतकवीर भारतीय
एक शतक दो सेलिब्रेशन मैच के दौरान उस वक्त अजीबोगरीब स्थिति बन गई, जब यशस्वी जायसवाल अपना शतक पूरा करने से पहले ही सेलिब्रेशन मनाने लगे। दरअसल, 16वें ओवर की चौथी गेंद पर गेंदबाज सोमपाल कामी को उन्होंने गजब का लैप शॉट मारा। 95 रन पर खेल रहे जायसवाल को लगा कि ये छह रन हो गया और उन्होंने अपने शतक का जश्न भी मनाना शुरू कर दिया, लेकिन तभी फील्ड अंपायर ने चेक करके बताया कि यह चौका है। ऐसे में जायसवाल ने शर्माते हुए अपने सिर पर हाथ रख लिया। यानी वह शतक से अभी एक रन पीछे थे। मगर अगली ही बॉल पर सिंगल लेकर उन्होंने 48 गेंदों में अपना पहला टी-20 इंटरनेशनल शतक पूरा किया और अब बार भी हेलमेट निकालकर कैमरा के सामने जमकर पोज दिए।
शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ा पिंगफेंग कैंपस क्रिकेट फील्ड में नेपाल के खिलाफ इस टी-20 शतक के साथ ही यशस्वी जायसवाल ने शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। जायसवाल ने 21 साल नौ महीने और 13 दिन की उम्र में शतक बनाया और शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने 23 साल और 146 दिन की उम्र में न्यूजीलैंड के खिलाफ सेंचुरी बनाई। बाएं हाथ का यह बल्लेबाज ने शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा और सुरेश रैना के बाद टी-20 इंटरनेशनल में शतक बनाने वाला सिर्फ आठवें भारतीय बल्लेबाज भी बन गए। जायसवाल के नाम पहले ही टेस्ट में शतक दर्ज है, जो उन्होंने इसी साल डोमिनिका में पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज के खिलाफ 171 रन बनाए थे।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…