Select Date:

कांस्टेबल पिता के क्रिकेटर बेटे की कहानी 9 साल तक घर नहीं आए कार्तिकेय, मुंबई IPL में फिर हुआ सिलेक्शन

Updated on 17-11-2022 06:50 PM

उत्तर प्रदेश के कुमार कार्तिकेय का IPL में फिर से स्पिन का जादू देखने काे मिलेगा। IPL-2023 के लिए खिलाड़ियों की रिटेंशन लिस्ट जारी हुई है। इसमें मुंबई इंडियन ने कुमार कार्तिकेय को टीम का हिस्सा बनाया है। पिछले IPL में उनको खरीदा नहीं गया था। बीच IPL में अरशद खान के चोटिल होने से उनको टीम में जगह मिली।

तब उन्होंने पहले ही मैच में किफायती गेंदबाजी की और अपनी टीम को पहली जीत दिलाई थी। IPL के 4 मैच में 5 विकेट लिए थे। वे लेफ्ट आर्म्स स्पिन गेंदबाज हैं। उनके पिता श्याम नाथ सिंह यूपी पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल हैं। वह फिलहाल झांसी में पोस्टेड हैं। दोनों बार कार्तिकेय को बेस प्राइस पर खरीदा गया। यानी इस बार भी उनको 20 लाख रुपए मिलेंगे।

कुमार कार्तिकेय ने  बताया कि IPL के बाद काफी निखार आया। कॉन्फिडेंस लेवल बढ़ गया। अब अगले IPL में और अच्छा प्रदर्शन करूंगा। मेरा सपना है कि टीम इंडिया के लिए खेलूं।

2022 में IPL से किया डेब्यू

2022 के IPL में कुमार कार्तिकेय सिंह का नाम सुर्खियों में रहा। उन्होंने मुंबई इंडियंस की ओर से राजस्थान रॉयल के खिलाफ डेब्यू किया। सिर्फ 19 रन देकर 4 ओवर्स की गेंदबाजी में संजू सैमसन का कीमती विकेट हासिल किया था। कार्तिकेय ने 9 साल तक घर से दूर रहकर छोटी-मोटी नौकरियां कीं और आखिर में अपना सपना पूरा कर दिखाया।

माता-पिता की पुकार भी कर दी अनसुनी

क्रिकेटर बनने की उम्मीद में कार्तिकेय 9 साल तक घर नहीं गए थे। माता-पिता ने फोन कर बेटे से लौट आने को कहा, लेकिन कार्तिकेय इरादे के पक्के थे। बाएं हाथ के इस स्पिनर ने IPL डेब्यू के बाद बताया, ''मैंने सोच रखा था कि जिंदगी में कुछ हासिल करने के बाद ही घर लौटूंगा।'' IPL खत्म होने के बाद कार्तिकेय अपने माता-पिता से मिलने घर गए थे।

किस्मत से मिला मौका

कार्तिकेय सिंह 28 अप्रैल को मुंबई इंडियंस में रिप्लेसमेंट प्लेयर के तौर पर जुड़े थे। उन्हें बाएं हाथ के पेसर मोहम्मद अरशद खान के चोटिल होने की वजह से टीम में मौका मिला। कार्तिक को 20 लाख रुपए के बेस प्राइस पर जोड़ा गया। इस युवा खिलाड़ी ने अब तक 9 फर्स्ट क्लास, 19 लिस्ट-ए और 9 टी20 मैच खेले हैं, जिनमें क्रमश: 35, 18 और 10 विकेट चटकाए हैं।

कार्तिकेय यूपी के सुल्तानपुर में पैदा हुए हैं। कार्तिकेय घरेलू क्रिकेट मध्य प्रदेश की तरफ से खेलते हैं, जबकि उनका छोटा भाई उत्तर प्रदेश की जूनियर टीम का हिस्सा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
नई दिल्ली: बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। पहले मैच में शिकस्त झेलने के बाद बांग्लादेशी टीम ने इस मैच…
 18 July 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। वेस्टइंडीज के महानतम और खेल इतिहास के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर्स में शुमार सर गार्फील्ड सोबर्स का 89 साल…
 18 July 2026
नई दिल्ली: बीसीसीआई ने शुक्रवार को रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ रविवार को लॉडर्स पर तीसरा वनडे उनका आखिरी…
 18 July 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट जगत के इतिहास में एक ऐसे चैप्टर का अंत हो गया, जिसने क्रिकेट को विश्व मंच पर नई पहचान दिलाई। वेस्टइंडीज क्रिकेट को दुनिया के नक्शे पर…
 17 July 2026
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे वनडे मैच खेला गया। इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने भारत को 4 विकेट हरा दिया। इंग्लैंड की जीत में सबसे अहम…
 17 July 2026
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट के नाम एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज…
 17 July 2026
लंदन: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के माता-पिता , गुरुनाथ शर्मा और पूर्णिमा शर्मा, भारत और इंग्लैंड के बीच 19 जुलाई को लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे और अंतिम वनडे से…
 17 July 2026
नई दिल्ली: कुल 35 दिन और 102 मुकाबलों के बाद अब तय हो गया है कि या तो लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना फीफा वर्ल्ड कप का खिताब बचाने वाली इतिहास…
 17 July 2026
कार्डिफ: इंग्लैंड के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज में खराब फॉर्म से जूझ रहे रोहित शर्मा का टीम मैनेजमेंट ने खुलकर समर्थन किया है। भारतीय टीम के बैटिंग कोच सितांशु…
Advt.