होर्मुज स्ट्रेट, न्यूक्लियर प्रोग्राम: अमेरिका ने युद्ध रोकने के लिए ईरान को भेजा 15 पॉइंट प्लान, इजरायल बोला- हम बातचीत में नहीं
Updated on
25-03-2026 12:13 PM
वॉशिंगटन: अमेरिका ने ईरान को युद्ध खत्म करने के लिए 15 सूत्रीय योजना भेजी है। इस योजना में ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर कड़ी पाबंदियां लगाना और होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलना प्रमुख है। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, दो अधिकारियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि पाकिसतान के जरिए यह प्रस्ताव ईरान भेजा गया है। इस बीच इजरायल ने कहा है कि वह अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध रोकने को चल रही बातचीत का हिस्सा नहीं है।
एक महीने के लिए युद्धविराम की घोषणा
इजरायल के चैनल 12 ने प्लान के बारे में बताया कि अमेरिका और ईरान एक महीने के लिए युद्धविराम की घोषणा करेंगे, जिस दौरान वे इस प्रस्ताव के आधार पर बातचीत करेंगे। योजना में ईरान की जमीन पर यूरेनियम संवर्धन को पूरी तरह से रोकने और संवर्धित किए गए यूरेनियम को सौंपने की बात कही गई है। इजरायल और अमेरिका को आशंका है कि इस सामग्री का इस्तेमाल परमाणु बम बनाने में हो सकता है।
योजना का प्रमुख हिस्सा होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों की आवाजाही को लेकर है। 15 सूत्रीय प्लान के अनुसार, ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य से बिना किसी रुकावट आवाजाही की अनुमति देगा। इस संकरे चोकपॉइंट से दुनिया का 20 फीसदी तेल गुजरता है। ईरान ने जवाबी कार्रवाई के तौर पर इस जलमार्ग को चोक कर दिया था, जिससे वैश्विक ऊर्जा कीमतों में भारी उछाल आ गया था।
ईरान को बदले में क्या मिलेगा?
रिपोर्ट के अनुसार, इसके बदले में ईरान पर लगे सभी प्रतिबंध हटा लिए जाएंगे। युद्ध शुरू होने के बाद से ईरान ने कई बार इस मांग को दोहराया है। इसके अलावा बुशहेर में नागरिक परमाणु ऊर्जा विकसित करने में ईरान की मदद की जाएगी। कथित योजना में ईरान में सत्ता परिवर्तन का कोई जिक्र नहीं है।
इजरायल बातचीत का हिस्सा नहीं
इस बीच इजरायल ने अमेरिका और ईरान के बीच किसी बातचीत का हिस्सा होने से इनकार किया है। संयुक्त राष्ट्र में इजरायल के राजदूत डैनी डैनन ने कहा है कि उनका देश अमेरिका और ईरान के बीच होने वाली कथित बातचीत का हिस्सा नहीं है। संयुक्त राष्ट्र के पत्रकारों से डैनन ने कहा कि अमेरिका, इजरायल के साथ ईरान में सैन्य ठिकानों पर हमले जारी रखे हुए है। उन्होंने कहा कि ईरान पर हमलों से काफी कुछ हासिल हुआ है, लेकिन सब कुछ नहीं।
ढाका: बांग्लादेश सरकार ने कहा है कि भारत से शेख हसीना का लौटना काफी हद तक नरेंद्र मोदी सरकार के सहयोग पर निर्भर करेगा। तारिक रहमान सरकार में विदेश राज्य…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी ने पीओके में प्रदर्शनकारियों को उनकी कश्मीरी पहचान के आधार पर निशाना बनाए जाने का बचाव किया है। पाकिस्तान के…
इस्लामाबाद: मानसून की बारिश शुरू होने के साथ ही पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मरियम नवाज के नेतृत्व वाली सरकार की चिंता बढ़ गई है। सरकार ने अपने सिंचाई विभाग…
हेग: भारत ने इस हफ्ते संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अस्थाई सीट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। लेकिन दूसरी तरफ UN सिस्टम में उसकी मौजूदगी का एक…
न्यूयॉर्क/इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में गुहार लगाते हुए कहा है कि भारत के सिंधु जल संधि सस्पेंड करने से देश के 24 करोड़ लोगों की जिंदगी खतरे में है।…
इस्लामाबाद/बीजिंग: चीन की कड़ी चेतावनी के बाद पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में सीपीईसी प्रोजेक्ट की सुरक्षा में पूरी ताकत झोंक दी है। पाकिस्तान ने बुधवार को कहा है कि वो बलूचिस्तान…
रोम: इटली की सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तानी मूल की समन अब्बास की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए माता-पिता समेत परिवार के 4 सदस्यों की उम्रकैद की सजा को…