Select Date:

मानसून सत्र को लेकर महागठबंधन विधायक दल की बैठक में बनेगी रणनीति, सीएम नीतीश सुनेंगे सभी की बात

Updated on 10-07-2023 01:43 PM
पटनाःबिहार विधानमंडल के मानसून सत्र को लेकर सियासी हलचल बढ़ गई है। मानसून सत्र को लेकर सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में महागठबंधन विधायक दल की बैठक भी हो रही है। विधानसभा के सेंट्रल हॉल में आयोजित बैठक में महागठबंधन के विधायक सरकार के समक्ष अपने क्षेत्र से संबंधित समस्याओं को भी रखेंगे। इसके अलावा सदन के अंदर विपक्ष से निपटने की रणनीति पर भी चर्चा होगी।

महागठबंधन के सदस्यों को पटना में उपस्थित रहने का निर्देश
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में महागठबंधन के सदस्यों की होने वाली बैठक में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी शामिल होंगे। इस बार मानसून सत्र के हंगामेदार होने की संभावना है। इसे लेकर सत्तारूढ़ गठबंधन की ओर से भी अपने सदस्यों को तैयार रहने और सत्र के दौरान पटना में ही मौजूद रहने का निर्देश जारी किया है।

विपक्ष से निपटने की रणनीति पर होगी

महागठबंधन विधायक दल की बैठक में सदन की कार्यवाही के दौरान उठने वाले विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी। साथ ही उन्हें यह बताया जाएगा कि विपक्ष की ओर से जिन मुद्दों को उठाया जाएगा, उसका प्रतिकार किस तरह से करना है। इस बैठक को सीएम नीतीश कुमार संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री महागठबंधन में शामिल सभी विधायकों की समस्याओं को सुनेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने साफ किया है कि राज्य के स्कूलों में बच्चों को अंडा दिया जाएगा। बंगाल में पूरी तरह शाकाहारी मेन्यू को लेकर चल…
 30 July 2026
ग्वालियर: मध्य प्रदेश में ऑक्सीटोसिन के अवैध इस्तेमाल और बिक्री को रोकने के लिए 13 साल पहले दिए गए निर्देशों पर अमल न होने का मामला अब तूल पकड़ चुका…
 30 July 2026
शिवसागर: असम के शिवसागर जिले में दिखो नदी का रौद्र रूप देखने के मिला है। इस नदी में आई विनाशकारी बाढ़ ने एक पूरे गांव को महज एक घंटे के…
 30 July 2026
नई दिल्ली/पटना: सुप्रीम कोर्ट में आज गुरुवार को बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार से सवाल…
 30 July 2026
नई दिल्ली, केंद्र सरकार ने बुधवार को पहली बार माना कि ई-20 पेट्रोल (20% एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल) इस्तेमाल करने से गाड़ियों को नुकसान पहुंच सकता है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं…
 30 July 2026
कोलकाता, पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में पुलिस ने बुधवार रात एक छापेमारी में ₹28.5 करोड़ से ज्यादा कैश और 15 किलो सोना बरामद किया। सोने की कीमत करीब ₹21.5 करोड़…
 30 July 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को दिल्ली सरकार को आदेश दिया कि 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारियों का इलाज कराया जाए।सीजेआई सूर्यकांत,…
 28 July 2026
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
 28 July 2026
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…
Advt.