Select Date:

CSK की स्ट्रेंथ और वीकनेस:मास्टर माइंड धोनी चेन्नई की ताकत, गायकवाड-जडेजा अहम खिलाड़ी

Updated on 18-03-2024 12:42 PM

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 17वां सीजन 22 मार्च से शुरू होने जा रहा है। डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ओपनिंग मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना करेगी। CSK की सबसे बड़ी स्ट्रेंथ उनके कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हैं।

धोनी ने पिछले सीजन 182.46 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए, स्ट्रैटजी बनाने में भी उनसे आगे फिलहाल कोई नहीं। ऋतुराज गायकवाड और रवींद्र जडेजा जैसे टॉप भारतीय खिलाड़ी भी CSK की ताकत हैं।

डेवोन कॉन्वे और मथीश पथिराना का इंजर्ड होना टीम की मुश्किलें बढ़ा रहा है। चेन्नई की तेज गेंदबाजी भी धारदार नहीं है। IPL शुरू होने से पहले हम सभी 10 टीमों की स्ट्रेंथ और वीकनेस का एनालिसिस जानेंगे। शुरुआत करते हैं 5 बार की चैंपियन CSK से...

टीम: टॉप ऑर्डर के ऑप्शन कम, ऑलराउंडर्स की भरमार
चेन्नई ने पिछले ऑक्शन में 6 खिलाड़ी खरीदे। इनमें 3 विदेशी और 2 अनकैप्ड प्लेयर शामिल रहे। नए प्लेयर्स में समीर रिजवी, डेरिल मिचेल, शार्दूल ठाकुर, रचिन रवींद्र, अवनीश राव अरावेली और मुस्तफिजुर रहमान शामिल हुए।

स्क्वॉड में 9 ऑलराउंडर्स हैं। इनमें डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर, मोईन अली और रवींद्र जडेजा जैसे नाम हैं। टीम में मथीश पथिराना, शार्दूल ठाकुर और मुस्तफिजुर रहमान जैसे तेज गेंदबाज हैं, जो गेंदबाजी को मजबूत बना रहे हैं।

पॉसिबल प्लेइंग-11
ऋतुराज गायकवाड, रचिन रवींद्र, अजिंक्य रहाणे, समीर रिजवी, मोईन अली/डेरिल मिचेल, रवींद्र जडेजा, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), शार्दूल ठाकुर, दीपक चाहर, महीश तीक्षणा, मथीश पथिराना।

स्ट्रेंथ

बैटिंग मजबूत: CSK के पास मजबूत बैटिंग लाइन अप है। ओपनर ऋतुराज गायकवाड पिछले तीन सीजन में एक शतक और 11 अर्धशतक के सहारे 1593 रन बना चुके हैं। पिछले सीजन उनका स्ट्राइक रेट 147.50 का रहा। उनके जोड़ीदार रचिन रवींद्र बन सकते हैं। वह पिछले साल वर्ल्ड कप में अपनी बैटिंग का जौहर दिखा चुके हैं। तीसरे नंबर पर अंजिक्य रहाणे हैं। जिन्होंने पिछले सीजन 172.49 के स्ट्राइक रेट से 326 रन बनाए। मिडिल ऑर्डर में मोईन, जडेजा, डेरिल और धोनी जैसे नाम हैं। लोअर ऑर्डर में भी शार्दूल, चाहर जैसे बैटर्स हैं, वहीं शिवम दुबे इम्पैक्ट प्लेयर बनकर बैटिंग कर सकते हैं।

ऑलराउंडर्स में 9 ऑप्शन: नई खरीदी के बाद चेन्नई के पास ऑलराउंडर्स के कई ऑप्शन हो गए हैं। फ्रेंचाइजी ने पिछले ऑक्शन में डेरिल मिचेल, शार्दूल ठाकुर, रचिन रवींद्र जैसे ऑलराउंडर्स खरीदें हैं। अब टीम में 9 ऑलराउंडर्स हो गए हैं।

मुस्तफिजुर-तीक्षणा गेंदबाजी को मजबूती दे रहे: मुस्तफिजुर रहमान और शार्दूल के आने से टीम की डेथ ओवर गेंदबाजी मजबूत हुई। पथिराना इंजर्ड हैं, लेकिन वह जल्द ही टीम के साथ जुड़ जाएंगे। इनके अलावा जडेजा, मोईन, सैंटनर के साथ मिस्ट्री स्पिनर महीश तीक्षणा भी टीम को मजबूती दे रहे हैं।

वीकनेस

टॉप ऑर्डर में कम ऑप्शन: चेन्नई में 5 स्पेशलिस्ट बैटर हैं, जिनमें कॉन्वे इंजरी के कारण आधा IPL नहीं खेल सकेंगे। गायकवाड के साथ टीम को नया ओपनिंग कॉम्बिनेशन ट्राई करना होगा, जो मुश्किलें बढ़ा सकता है।

एक्सप्रेस पेसर नहीं: मुस्तफिजुर और शार्दूल के रूप में टीम ने 2 नए मीडियम पेसर खरीदे लेकिन टीम में प्रोपर तेज गेंदबाज नहीं हैं। बाकी टीमें जहां मिचेल स्टार्क, जसप्रीत बुमराह, कगिसो रबाडा और पैट कमिंस जैसे पेसर के साथ उतरेंगी। वहीं CSK का यह पक्ष इस सीजन भी कमजोर ही रहेगा।

प्लेइंग-11 में विदेशी प्लेयर की चुनौती: प्लेइंग-11 में 4 ही विदेशी प्लेयर शामिल किए जा सकते हैं। अभी की कंडीशन में तीक्षणा, रचिन और मुस्तफिजुर/पथिराना में 3 विदेशी प्लेयर्स का खेलना कन्फर्म है। लेकिन मोईन अली और डेरिल मिचेल में से कोई एक खिलाड़ी ही खेल पाएगा। साथ ही सैंटनर जैसे खिलाड़ी को भी ज्यादातर मैच में बेंच पर ही बैठना पड़ेगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.