Select Date:

संसद में आज भी जोरदार संग्राम, 'राहुल गांधी शर्म करो' के जवाब में 'अडानी पर जेपीसी लाओ'

Updated on 20-03-2023 06:35 PM
नई दिल्ली: सोमवार को लोकसभा और राज्यसभा में कार्यवाही शुरू होते ही जोरदार हंगामा देखने को मिला। हंगामे की वजह से दोनों सदन चल नहीं पाए। बीजेपी सासंदों ने सदन में राहुल गांधी के लंदन वाले बयान पर माफी मांगने की मांग की। बीजेपी सांसद सदन के भीतर 'राहुल गांधी शर्म करो' के नारे लगाते दिखे। कांग्रेस समेत विपक्ष भी हंगामें में पीछे नहीं रहे। विपक्ष के सांसद इसके जवाब में अडानी मुद्दे को लेकर नारेबाजी करते रहे। कांग्रेस सांसद 'अडानी पर जेपीसी लाओ और वी वॉट जेपीसी' के नारे लगाते दिखे।
दोपहर दो बजे तक के लिए कार्यवाही स्थगित
लोकसभा में बीजेपी और कांग्रेस सांसदों के हंगामा को देखते हुए स्पीकर ओम बिरला ने दोपहर दो बजे तक के लिए कार्यवाही स्थगित की। उन्होंने हंगामा कर रहे सांसदो से सदन की मर्यादा का ध्यान रखने की अपील भी की। उन्होंने सदन में कहा कि वो सभी सदस्यों को बात रखने का पर्याप्त मौका देंगे। जो भी सदस्य नियम के मुताबिक नोटिस देगा उसको बात रखने का मौका मिलेगा। उन्होंने सदस्यों से कहा कि वो हंगामा न करें और बैठ जाएं।
'संसद चलाने का ये तरीका नहीं'
सत्ता पक्ष के नेता इस दौरान राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। इसके बाद स्पीकर ने उनकी तरफ इशारा करते हुए कहा, 'क्यों नारेबाजी कर रहे हैं, ये नारेबाजी के लिए सदन नहीं है। संसद चलाने का ये तरीका नहीं है। कुछ सांसद तख्तियां लेकर सदन में पहुंचे। इस पर स्पीकर ने कहा कि अगर आप चाहते हैं कि आपका सदन चले तो तख्तियां लेकर क्यों आ रहे हो, सदस्य तख्तियां रखिए। संसद में कोई तख्ती लेकर नहीं आता।
विपक्ष के सांसदों ने की बैठक
गौरतलब है कि सदन की कार्यवाही से पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने विपक्ष के नेताओं के साथ बैठक की। इस बैठक में अडानी मामले में जेपीसी जांच की मांग को प्रमुखता से रखने का फैसला लिया गया। इसके साथ ही लंदन वाले बयान पर राहुल गांधी को बोलने का मौका देने की मांग का फैसला विपक्ष की बैठक में लिया गया। विपक्षी सांसदों की बैठक में आज भी टीएमसी के सांसद शामिल नहीं हुए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.