Select Date:

आज इन दो कंपनियों के IPO की हुई दमदार लिस्टिंग, पहले ही दिन निवेशकों की हुई बंपर कमाई, पूरी डिटेल

Updated on 18-01-2024 01:01 PM
नई दिल्ली: नए साल पर भी बाजार में एक के बाद एक कई कंपनियां अपने आईपीओ लेकर आज रही है। पिछले दिनों कई कंपनियों के आईपीओ खुले थे। वहीं आने वाले समय में भी कई दिग्गज कंपनियों के आईपीओ खुलने वाले हैं। इधर बीते दिनों खुले न्यू स्वान मल्टीटेक (New Swan Multitech) और आस्ट्रियन प्रीमियम सोलर (Australian Premium Solar) के आईपीओ की लिस्टिंग हो गई है। न्यू स्वान मल्टीटेक के आईपीओ में निवेशकों को बंपर मुनाफा हुआ है। इस आईपीओ में पहले ही दिन निवेशकों की शानदार कमाई हुई है। न्यू स्वान मल्टीटेक के आईपीओ की लिस्टिंग 90 फीसदी प्रीमियम के साथ 125.40 रुपये पर हुई है। इस आईपीओ में निवेशकों की पहले दिन ही शानदार कमाई हुई है।
वहीं आस्ट्रियन प्रीमियम सोलर के आईपीओ की लिस्टिंग 54 रुपये के प्राइस बैंड के मुकाबले 140 रुपये पर हुई है। इसमें निवेशकों की पहले दिन ही 159 फीसदी से ज्यादा कमाई हुई है। दोनों कंपनियों के शेयरों में लिस्टिंग के बाद से तेजी देखने को मिल रही है।

11 जनवरी को खुले थे आईपीओ


ऑस्ट्रेलियन प्रीमियम सोलर और न्यू स्वान मल्टीटेक दोनों एसएमई आईपीओ हैं। ये दोनों आईपीओ 11 जनवरी को खुले थे। ऑस्ट्रेलियन प्रीमियम सोलर का 28.08 करोड़ रुपये के आईपीओ में 15 जनवरी तक निवेश का मौका था। इसका प्राइस बैंड 51 से 54 रुपये रखा गया था। वहीं न्यू स्वान मल्टीटेक आईपीओ में भी 15 जनवरी तक बोली लगाई जा सकती थी। इस आईपीओ का साइज 33.11 करोड़ रुपये का था। इसका प्राइस बैंड 62 से 66 रुपये रखा गया था। इसके भी एक लॉट में 2000 शेयर शामिल थे।

सोलर पैनल बनाती है कंपनी


ऑस्ट्रेलियन प्रीमियम सोलर का आईपीओ पूरी तरह फ्रेश इश्यू था। 2013 में स्थापित यह कंपनी मोनोक्रिस्टेलाइन और पॉलीक्रिस्टेलाइन सोलर पैनल बनाती है। साथ ही रेजिडेंशियल, एग्रीकल्चरल और कमर्शियल ऐप्लिकेशंस के लिए इंजीनियरिंग, प्रॉक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन सर्विसेज देती है। मार्च 2023 में खत्म फाइनेंशियल ईयर में कंपनी का रेवेन्यू 94.5 करोड़ रुपये था।

पूरी तरह से फ्रेश इश्यू


न्यू स्वान मल्टीटेक लिमिटेड की स्थापना 2014 में की गई थी। यह प्रीसिजन-इंजीनियर कंपोनेंट्स बनाती है। साथ ही यह ऑटोमेटिव इंडस्ट्री और मॉडर्न फार्मिंग के लिए पार्ट्स सप्लाई करती है। यह पूरी तरह फ्रेश इश्यू है। फाइनेंशियल ईयर 2023 में कंपनी का रेवेन्यू 151.4 करोड़ रुपये रहा और नेट प्रॉफिट 9.9 करोड़ रुपये रहा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
 05 August 2026
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
 05 August 2026
नई दिल्ली: अगर आपका किसी तरह का लोन चल रहा है तो थोड़ी देर में आपके लिए जरूरी खबर आने वाली है। नीतिगत दरों पर फैसला करने के लिए आरबीआई…
 05 August 2026
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
Advt.