ज्योति सीएनसी ऑटोमेशन के आईपीओ की हुई दमदार लिस्टिंग, पहले ही दिन निवेशकों को किया मालामाल
Updated on
16-01-2024 01:35 PM
नई दिल्ली: ज्योति सीएनसी ऑटोमेशन (Jyoti CNC Automation) के शेयरों की आज यानी मंगलवार को लिस्टिंग हो गई है। ज्योति सीएनसी ऑटोमेशन की दमदार लिस्टिंग हुई है। निवेशकों को पहले ही दिन बंपर मुनाफा हुआ है। ज्योति सीएनसी ऑटोमेशन के शेयर 11.8 फीसदी प्रीमियम के साथ 370 रुपये पर लिस्ट हुए हैं। लिस्टिंग के बाद से शेयरों में बंपर उछाल देखने को मिल रहा है। एनएसई पर शेयर लिस्टिंग के बाद 24 फीसदी से ज्यादा उछाल के साथ 410 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं। शेयर में निवेशकों की अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है। लिस्टिंग से पहले कंपनी के शेयर ग्रे मार्केट में 41 रुपये के प्रीमियम पर कारोबार कर रहे थे। ऐसे में इसकी 331 रुपये के अपर प्राइस बैंड को ध्यान में रखते हुए 12 फीसदी के प्रीमियम पर लिस्ट होने की उम्मीद की जा रही थी। ज्योति सीएनसी ऑटोमेशन के आईपीओ को कुल मिलाकर 38.5 गुना सब्सक्रिप्शन के साथ निवेशकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी।
कंपनी यहां करेगी फंड का इस्तेमाल
कंपनी की ओर से आईपीओ से होने वाली इनकम का इस्तेमाल इसके कुछ कर्जों के रीपेमेंट, लॉन्डटर्म वर्किंग कैपिटल जरूरतों और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के फंडिंग के लिए किया जाएगा। ज्योति सीएनसी ऑटोमेशन मेटल-कटिंग कंप्यूटर न्यूमेरिकल कंट्रोल (सीएनसी) मशीनों के दुनिया के लीडिंग मैन्युफैक्टरर में से एक है। इसकी भारत में तीसरी सबसे बड़ी बाजार हिस्सेदारी है, जो वित्त वर्ष 23 में लगभग 10 फीसदी पर है।
9 जनवरी को खुला था आईपीओ
सीएनसी आटोमेशन लिमिटेड (Jyoti CNC Automation Limited) का आईपीओ मंगलवार यानी 9 जनवरी को खुला था। नए साल में बीएसई (BSE) और एनएसई (NSE) के मेनबोर्ड का यह पहला पब्लिक इश्यू है। इसमें निवेशक 11 जनवरी 2024 तक निवेश का मौका था। इस आईपीओ का प्राइस बैंड 315 रुपये से 331 रुपये के बीच चल रहा है। आइए जानते हैं इस कंपनी के बारे में और इस आईपीओ का ग्रे मार्केट प्रीमियम क्या चल रहा है।
IBL Finance IPO
लोन ऐप आईबीएल फाइनेंस (IBL Finance) के शेयरों की आज एनएसई के एसएमई प्लेटफार्म पर शानदार एंट्री हुई है। रिटेल निवेशकों के दम पर यह आईपीओ ओवरऑल 17 गुना सब्सक्राइब हुआ था। आईपीओ के तहत 51 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए थे। आज एनएसई एसएमई पर इसकी 56 रुपये के भाव पर एंट्री हुई है। आईपीओ निवेशकों को 9.80 फीसदी का लिस्टिंग केन मिला है। लिस्टिंग के बाद से आईबीएल फाइनेंस के शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है। निवेशक इसमें 15 फीसदी से ज्यादा मुनाफे में हैं।
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…