Select Date:

स्टुअर्ट ब्रॉड ने एक हाथ से पकड़ा कैच:कप्तान बेन स्टोक्स को भी नहीं हुआ भरोसा

Updated on 20-08-2022 05:54 PM

इंग्लिश तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मुकाबले में एक शानदार कैच पकड़ा। उन्होंने मिड-ऑन में हवा में छलांग लगाते हुए एक हाथ से कैच पकड़ा। इसके बाद क्रिकेट जगत में 36 साल के वेटरन तेज गेंदबाज की खूब वाहवाही हो रही है।

तीसरे दिन शुक्रवार को मैच के 78वें ओवर में मैथ्यू पोट्स की गेंद पर कागिसो रबाडा ने जोरदार पुल शॉट लगाया। ब्रॉड मिड-ऑन पर फील्डिंग कर रहे थे। उन्होंने हवा में उछलते हुए गेंद को एक हाथ से लपक लिया। उनकी फील्डिंग पर इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स को भरोसा ही नहीं हुआ।

साउथ अफ्रीका पारी और 12 रन से जीता

लॉर्ड्स में चल रहे इस मुकाबले को साउथ अफ्रीका ने पारी और 12 रनों से जीत लिया। इस जीत से उसे 3 मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त मिल गई। तीसरा मुकाबला 25 अगस्त से खेला जाएगा। मुकाबले के तीसरे दिन साउथ अफ्रीका की पहली पारी 326 रन पर समाप्त हुई। उसके बाद इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में 149 रन ही बना सकी। उसने पहली पारी में 165 रन बनाए थे।

कागिसो रबाडा मैन ऑफ द मैच रहे। उन्होंने पहली पारी में 5 और दूसरी पारी में 2 विकेट लिए।

3 विकेट भी चटकाए

ब्रॉड ने शानदार गेंदबाजी भी की। उन्होंने 3 विकेट लिए। वह दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी में सबसे सफल इंग्लिश गेंदबाज रहे।

इस दौरान ब्रॉड ने लॉर्ड्स के मैदान पर 100 टेस्ट विकेट भी पूरे कर लिए हैं। जेम्स एंडरसन के बाद ब्रॉड लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर 100 टेस्ट विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज हैं। 2007 में पहला टेस्ट खेलने वाले स्टुअर्ट ब्रॉड के 555 विकेट हैं। वह टेस्ट इतिहास के तीसरे सबसे सफल तेज गेंदबाज हैं।

मैकुलम के कोच बनने के बाद पहला टेस्ट हारा इंग्लैंड

ब्रैंडन मैकुलम को कोच बनने के बाद इंग्लिश टीम ने कमाल का खेल दिखाया है, लेकिन उसे पराजय का सामना करना पड़ा। मैकुलम के कोच बनने के बाद यह इंग्लिश टीम की पहली हार है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे वनडे मैच खेला गया। इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने भारत को 4 विकेट हरा दिया। इंग्लैंड की जीत में सबसे अहम…
 17 July 2026
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट के नाम एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज…
 17 July 2026
लंदन: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के माता-पिता , गुरुनाथ शर्मा और पूर्णिमा शर्मा, भारत और इंग्लैंड के बीच 19 जुलाई को लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे और अंतिम वनडे से…
 17 July 2026
नई दिल्ली: कुल 35 दिन और 102 मुकाबलों के बाद अब तय हो गया है कि या तो लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना फीफा वर्ल्ड कप का खिताब बचाने वाली इतिहास…
 17 July 2026
कार्डिफ: इंग्लैंड के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज में खराब फॉर्म से जूझ रहे रोहित शर्मा का टीम मैनेजमेंट ने खुलकर समर्थन किया है। भारतीय टीम के बैटिंग कोच सितांशु…
 17 July 2026
अटलांटा: लियोनेल मेसी ने एक बार फिर कर दिखाया। उनकी काबिलियत की हर बार बेहद कठिन परीक्षा ली जाती है और वह हर बार इसमें अव्वल नंबर से पास होते…
 17 July 2026
अटलांटा: मैच खत्म होने में महज पांच मिनट बचे थे और ऐसा लग रहा था कि इंग्लैंड का वर्षों पुराना फाइनल खेलने का सपना अब पूरा होने ही वाला है।…
 17 July 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई टी20 सीरीज में भारतीय टीम को 0-4 से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। इस शर्मनाक हार के बाद…
 16 July 2026
लंदन: इंग्लैंड के टी20 ब्लास्ट के चौथे क्वार्टर फाइनल में समरसेट का सामना यॉर्कशायर से हुआ। 162 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए समरसेट ने 82 रन पर 8वां…
Advt.