भरे मैदान में एलेक्स कैरी को हड़का रहे स्टुअर्ट ब्रॉड, भारतीय ने एक लाइन में सिखाया सबक
Updated on
06-07-2023 08:10 PM
नई दिल्ली: लॉर्ड्स में दूसरे एशेज टेस्ट के समापन के कुछ दिनों बाद भी, जॉनी बेयरस्टो का आउट होना क्रिकेट जगत में एक बड़ा चर्चा का विषय बना हुआ है। जॉनी बेयरस्टो वाले मामले में इंग्लिश टीम को हर कोई सबक सीखा रहा है। इंटरनेशनल अंपायर साइमन टॉफेल ने तो 8 पॉइंट्स में क्रिकेट का ज्ञान दिया तो दूसरी ओर अश्विन पहले दिन ने खुलकर एलेक्स कैरी के सपोर्ट में हैं।
बेयरस्टो को स्टंप करने के फैसले को लेकर ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी कई लोगों के निशाने पर हैं। दूसरी ओर, एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बेयरस्टो के आउट होने के बाद इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड की भी कैरी से बहस हुई। ब्रॉड ने उनसे कहा- आपको इसी के लिए याद रखा जाएगा। ब्रॉड की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया करते हुए भारत के पूर्व स्पिनर लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने अंग्रेजी तेज गेंदबाजों को युवराज सिंह की याद दिला दी।
लॉर्ड्स टेस्ट के पांचवें दिन जैसे ही ब्रॉड बल्लेबाजी करने आए। स्टंप माइक ने उन्हें बेयरस्टो की स्टंपिंग के बारे में यह कहते हुए कैद कर लिया कि यही वह सब है जिसके लिए तुम्हें हमेशा याद किया जाएगा। ट्विटर पर एक पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए शिवरामकृष्णन ने लिखा- स्टुअर्ट ब्रॉड को युवराज सिंह द्वारा एक ओवर में छह छक्के लगाने के लिए याद किया जाएगा।
भारत और इंग्लैंड के बीच आईसीसी विश्व टी20 मैच में युवराज सिंह ने ब्रॉड पर लगातार 6 छक्के जड़े थे। उस समय ब्रॉड का चेहरा देखते बन रहा था। आज भी जब ब्रॉड की बात आती है तो युवराज सिंह का जिक्र जरूर आता है। बेयरस्टो घटना के संबंध में ब्रॉड ने डेली मेल के लिए अपने कॉलम में भी लिखा। उन्होंने लिखा- विचार... खेल के बारे में यह आश्चर्यजनक बात है और यह क्रिकेट पर सबसे अधिक लागू होती है। हमने इसे शनिवार शाम को मिशेल स्टार्क के कैच के साथ देखा। पूरे ऑस्ट्रेलिया ने सोचा कि यह आउट हो गया, जबकि पूरे इंग्लैंड की सोच इसके उलट है। उसमें मैं भी शामिल हूं। ऑस्ट्रेलिया एशेज में 2-0 से आगे चल रहा है, ऐसे में इंग्लैंड पर बेयरस्टो की कहानी से आगे बढ़ने और सीरीज में वापसी पर ध्यान केंद्रित करने की जिम्मेदारी होगी।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…