6 घंटे तक एयरपोर्ट पर अटके रहे, रात भर परेशान हुए खिलाड़ी, भड़की टीम इंडिया ने की शिकायत
Updated on
26-07-2023 04:22 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज 1-0 से अपने नाम किया। पहला मैच एकतरफा पारी से जीता तो दूसरा मैच बारिश की वजह से ड्रॉ रहा, वर्ना उसे भी टीम इंडिया अपने नाम करती। टेस्ट के बाद वनडे सीरीज का नंबर है और इसके लिए टीम इंडिया बारबाडोस पहुंच चुकी है। इस दौरान हालांकि टीम इंडिया को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
टीम इंडिया को त्रिनिदाद हवाई अड्डे पर लगभग साढ़े 6 घंटे तक इंतजार करना पड़ा। टीम को रात 11 बजे की फ्लाइट लेनी थी, लेकिन वह 4 घंटे बाद यानी सुबह 3 बजे उड़ी। इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय खिलाड़ी रात 8:40 बजे हवाई अड्डे के लिए रवाना हुए, लेकिन फ्लाइट को 3 बजे उड़ान भरने के लिए मंजूरी मिली। टीम सुबह 5 बजे बारबाडोस पहुंची। इससे खिलाड़ी और स्टाफ खुश नहीं हैं और उन्होंने बीसीसीआई से सुबह की उड़ानों की व्यवस्था करने का अनुरोध किया है।
बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा- खिलाड़ी रात 8:40 बजे होटल से हवाईअड्डे के लिए निकले थे और उन्हें हवाईअड्डे पर काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। टीम मैनेजमेंट ने हमसे देर रात की उड़ान के बजाय सुबह की उड़ान बुक करने का अनुरोध किया है, क्योंकि खिलाड़ी खेल के बाद कुछ आराम चाहते हैं। बीसीसीआई इस पर सहमत हो गया है और नेक्स्ट टाइम इसी तरह ट्रैवल करने का शेड्यूल भी दिया जाएगा।
टेस्ट सीरीज 1-0 से अपने पक्ष में समाप्त होने के बाद खिलाड़ी कुछ आराम की उम्मीद कर रहे थे। दूसरे टेस्ट का अंतिम दिन बारिश के कारण पूरी तरह से धुल गया, जिसके कारण ड्रॉ घोषित किया गया। टेस्ट टीम के अधिकांश खिलाड़ियों को वनडे टीम में भी शामिल किया गया है। ऐसे में छोटा ब्रेक भी काफी फायदेमंद होता है। सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पंड्या जैसे वाइट बॉल सीरीज के लिए टीम में शामिल प्लेयर्स पहले ही बारबाडोस पहुंच चुके थे।
कई खिलाड़ियों ने ट्रैवल में परेशानी की वजह से अभ्यास से एक दिन की छुट्टी मांगी है। टीम 29 जुलाई को दूसरे वनडे की समाप्ति के बाद क्वींस पार्क ओवल में सीरीज खत्म करने के बाद त्रिनिदाद वापस आ जाएगी। यहां टी-20 सीरीज खेली जाएगी।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…