हवा में गुलाटी लगाने लगे स्टंप्स, David Warner को पता ही नहीं चला, मोहम्मद शमी ने ऐसे किया बोल्ड
Updated on
09-02-2023 06:56 PM
नागपुर: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के तहत नागपुर में पहला टेस्ट शुरू हो चुका है। मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को अपने ओपनर बल्लेबाजों से अच्छी शुरुआत की उम्मीद थी, लेकिन भारत की पेस बैटरी ने ऐसा होने नहीं दिया। पहले मोहम्मद सिराज ने उस्मान ख्वाजा को पगबाधा आउट किया तो इसके बाद मोहम्मद शमी ने दूसरे छोर पर डेविड वॉर्नर को क्लीन बोल्ड कर दिया।
शमी ने पारी के तीसरे ओवर की पहली गेंद पर ही वॉर्नर को बोल्ड किया। भारतीय पेसर की इनस्विंगर गेंद बैट और पैड के बीच से निकली और जब तक डेविड वॉर्नर कुछ समझ पाते स्टंप्स हवा में गुलाटी लगाने लगे थे। वॉर्नर हैरान से खड़े रहे गए। दूसरी ओर, भारतीय खेमे में जश्न मनने लगा। शमी ने इसके साथ ही इंटरनेशनल क्रिकेट में 400 शिकार पूरे कर लिए।
इस तरह डेविड वॉर्नर 5 गेंदों में सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गए। दूसरी ओर, कमेंट्री बॉक्स में इस बात की चर्चा होने लगी कि यह तो वॉर्नर के लिए आउट ऑफ सिलेबस की तरह था। वह स्पिनर की तैयारी कर रहे थे और यहां तो स्विंग बॉलिंग हो रही है। बता दें कि नागपुर की पिच को लेकर कहा जा रहा था कि स्पिनरों को मदद करेगी। ऐसे में ऑस्ट्रेलियाई टीम स्पिन के हिसाब से तैयारी कर रही थी।
इससे पहले मोहम्मद सिराज ने एक ओवर पहले ही यानी दूसरे ओवर की पहली गेंद पर उस्मान ख्वाजा को LBW किया था। अंपायर के इनकार करने के बाद भारतीय टीम ने DRS लिया था, जिसमें वह स्टंप्स के सामने पकड़े गए। इस तरह ऑस्ट्रेलिया के दोनों ओपनर आसानी से आउट हो गए। उस्मान ख्वाजा इससे पहले दोहरा शतक जड़कर भारत आए थे, जबकि वॉर्नर क्या कर सकते हैं इसके बारे में हर कोई जानता है।
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
कोलंबो: भारत अंडर-19 और श्रीलंका अंडर-19 टीम के बीच दूसरा अनौपचारिक टेस्ट मैच आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। श्रीलंका की पूरी टीम पहली पारी में 148…
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के हाथों एक्स्ट्रा टाइम में मिली 0-1 की दर्दनाक हार के बाद अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी बेहद भावुक…
नई दिल्ली: स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल के बाद मैदान पर ऐसा मंजर देखने को मिला जिसमे खेल जगत को शर्मसार कर दिया। दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में हाथापाई करते…
नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी में भारत को लॉर्ड्स में खेला गया एतिहासिक टेस्ट मैच जितवाया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज…