Select Date:

सिर्फ 7 दिनों में मिलेगी सब्सिडी! पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में आवेदकों को नहीं करना होगा लंबा इंतजार

Updated on 15-09-2024 02:06 PM
नई दिल्ली: पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत आवेदन करने वालों को सब्सिडी के लिए अब ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा। हमारे सहयोगी इकॉनमिक टाइम्स के मुताबिक इस योजना के तहत सब्सिडी अब 7 दिनों में मिल सकती है। सरकार इस पर काम कर रही है। अभी तक सब्सिडी वितरण होने में एक महीने का समय लगता है। अगर यह 7 दिन हो जाता है तो इससे इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदकों को लंबा इंतजार नहीं करना होगा। इस योजना को फरवरी में लॉन्च किया गया था। तब से अब तक इस योजना के तहत 18 लाख आवेदन आ चुके हैं। वहीं 1.30 करोड़ लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।

NPCI को किया जाएगा शामिल


एक सरकारी अधिकारी के मुताबिक वर्तमान में सरकार सब्सिडी दावों को एक महीने के भीतर निपटाने में सक्षम है। यह पहले की रूफटॉप सोलर योजना के मुकाबले ज्यादा है। आने वाले महीनों में इस योजना में पेमेंट के लिए भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) को शामिल किया जाएगा। इससे चेक और बैंक खातों के मिलान की जरूरत खत्म हो जाएगी। इस कदम से भी सब्सिडी वितरण में लगने वाले समय को कम करने में मदद मिलेगी।

अभी तक 3.85 लाख इंस्टॉलेशन


नेशनल पोर्टल के माध्यम से सब्सिडी के पेमेंट के लिए बैक-एंड इंटिग्रेशन में भी तेजी लाई जा रही है। अधिकारी ने कहा कि अभी पेमेंट की पूरी चेन में कुछ बैक-एंड इंटिग्रेशन की कमी है। एक बार जब यह चेन पूरी हो जाएगी तो समय में काफी कमी आएगी। योजना के शुरू होने के बाद से अब तक कुल 3.85 लाख इंस्टॉलेशन किए जा चुके हैं।

क्या है पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना?


इस योजना के तहत 300 यूनिट तक बिजली फ्री मिलती है। इसमें आवेदक के घर की छत पर सोलर पैनल लगाया जाता है। इसके खर्च में सरकार की ओर से सब्सिडी दी जाती है। इससे आवेदक के घर का बिजली बिल लोड काफी कम हो जाता है। इस योजना से पर्यावरण को सुरक्षित रखने में मदद मिलती है। इस योजना का लाभ लेने के लिए सालाना आय 1.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट pmsuryaghar.gov.in पर जाएं।

कितनी मिलती है सब्सिडी?


इस योजना के तहत सोलर रूफटॉप लगवाने का खर्च करीब 65 हजार रुपये आता है। हालांकि ज्यादा किलोवाट के हिसाब से यह खर्च ज्यादा भी हो सकता है। इस पर केंद्र सरकार की ओर से सब्सिडी भी दी जाती है। यह सब्सिडी सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है। इससे सोलर रूफटॉप लगवाने का अतिरिक्त आर्थिक बोझ नहीं उठाना पड़ता। कुछ राज्य भी अपने नागरिकों को केंद्र से अलग सब्सिसडी देते हैं। इस योजना के तहत केंद्र सरकार की ओर से सब्सिडी इस प्रकार मिलती है:

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     01 August 2026
    मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
     01 August 2026
    मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
     01 August 2026
    नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
     01 August 2026
    नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
     31 July 2026
    नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
     31 July 2026
    नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
     31 July 2026
    नई दिल्ली: जिंदगी में जब सब कुछ खत्म होता नजर आता है, तब कभी-कभी वहीं से एक नई और शानदार शुरुआत का रास्ता भी निकलता है। उत्तर प्रदेश के रामपुर…
     31 July 2026
    नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
     31 July 2026
    नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…
    Advt.