केन विलियमसन का ऐसा शतक, जिसका कर्जदार हो गया भारत, रोहित-विराट भेजेंगे थैंक यू नोट!
Updated on
13-03-2023 09:48 PM
वेलिंगटन (न्यूजीलैंड): केन विलियमसन और नील वैगनर ने दो मैचों की श्रृंखला के शुरुआती टेस्ट मैच में सोमवार को आखिरी गेंद पर बाई पर एक रन चुरा कर श्रीलंका पर न्यूजीलैंड को दो विकेट की यादगार जीत दिला दी। न्यूजीलैंड ने दो सप्ताह पहले ही इंग्लैंड को एक और रोमांचक टेस्ट में एक रन से हराया था। इसके साथ ही भारत WTC के फाइनल में पहुंच गया। मैच के बाद अगर कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान विराट कोहली अपने दोस्त केन विलियमसन को थैंक यू नोट भेजें तो इसमें कोई अतिशयोक्ति नहीं होनी चाहिए। बारिश के कारण मैच के पांचवें दिन शुरुआती दो सत्र का खेल संभव नहीं हुआ। आसमान से जब बादल छंटे तो न्यूजीलैंड को एक सत्र में 53 ओवर में जीत के लिए 257 रन और श्रीलंका को 9 विकेट की दरकार थी।
पूर्व कप्तान विलियमसन ने अपने अनुभव का पूरा इस्तेमाल करते हुए 121 रन की नाबाद पारी खेलकर न्यूजीलैंड की जीत सुनिश्चित की। कम होती रोशनी के बीच न्यूजीलैंड को जीत के लिए आखिरी 20 ओवर में 131 और आखिरी 15 ओवर में 101 रन की जरूरत थी। पहली पारी में 102 रन बनाने वाले डेरिल मिशेल ने दूसरी पारी में आक्रामक अंदाज में 81 रन बनाकर विलियमसन का शानदार साथ दिया और न्यूजीलैंड की जीत की नींव रखी। मैन ऑफ द मैच मिशेल ने चौथे विकेट लिए 142 रन की साझेदारी कर टीम को जीत की स्थिति में पहुंचाया।
वह असिता फर्नांडो की यॉर्कर गेंद पर जब आउट हुए तब न्यूजीलैंड को जीत के लिए और 53 रन की जरूरत थी। फर्नांडो ने इसके बाद टॉम ब्लंडेल (तीन) और माइकल ब्रेसवेल (10) को आउट कर मैच में श्रीलंका की वापसी करायी। न्यूजीलैंड का आखिरी ओवर में जीत के लिए आठ रन चाहिए थे। शुरुआती दो गेंद पर दो रन बनाने के बाद तीसरी गेंद पर मैट हेनरी (चार) रन आउट हो गए। वैगनर चोटिल होने के कारण स्थानीय अस्पताल में थे लेकिन मैच में रोमांच बढ़ने के साथ ही वह मैदान में लौटे और जब क्रीज पर उतरे तो टीम को तीन गेंद में पांच रन की जरूरत थी।

नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…