विराट कोहली का पिच पर ऐसा रिकॉर्ड, जिसके बारे में नहीं जानते होंगे आप
Updated on
18-08-2023 02:16 PM
नई दिल्ली: भारतीय पूर्व कप्तान विराट कोहली के चाहने वालों के लिए आज का दिन बेहद खास है। आज ही के दिन 15 साल विराट के इंटरनेशनल करियर का आगाज हुआ था। दिल्ली का लड़का अब न केवल क्रिकेट, बल्कि स्पोर्ट्स वर्ल्ड में ब्रांड बन चुका है। चाहने वालों का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेसी के बाद कोहली सोशल मीडिया पर सबसे मशहूर स्पोर्ट्स स्टार हैं। उनकी दीवानगी फैंस के सिर चढ़कर बोलती है।
गजब की फिटनेस और 22 गज की पिच उनकी दौड़ का हर कोई दीवाना है। कोहली जिस फोर्स से शॉट खेलते हैं, उससे कहीं अधिक रफ्तार से फर्राटा भरते हैं। espncricinfo की रिपोर्ट की मानें तो कोहली 15 साल के इंटरनेशनल करियर में 22 गज की पिच पर 510 किलोमीटर की रेस लगा चुके हैं। संभव है कि इतनी दूरी दुनिया के सबसे तेज धावक उसैन बोल्ट ने भी नहीं लगाए होंगे।
ऐसे दौड़े 15 सालों में 510 किलोमीटर अगर आप आंकड़े को देखकर हैरान हैं तो यकीन मानिए यह पूरा सच है। दरअसल, अपने 15 साल लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर में विराट कोहली ने अपने नॉन-बाउंड्री स्कोरिंग शॉट्स के लिए विकेटों के बीच लगभग 277 किमी की दौड़ लगाई है। इसके अलावा जब वह क्रीज पर थे तब उन्होंने अपने पार्टनर के लिए लगभग 233 किमी की दूरी तय की। यानी अपने साथी के रनों के लिए 233 किलोमीटर की दौड़ लगाई। इस तरह आंकड़ा 510 किमी तक पहुंचता है। 2013 में जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे मैच के दौरान कोहली ने अब तक केवल एक बार ऑल-रन चौका (पूरे रन दौड़ के लिए गए) लगाया है।
276.57 किलोमीटर दौड़कर बनाए हैं 13,748 रन विराट ने अपने करियर में 13,748 रन बिना बाउंड्री के बनाए हैं। इसे बनाने के लिए उन्होंने 22 गज की पिच पर 276.57 किलोमीटर की दौड़ लगाई है। दूसरी ओर, अपने साथी के 11,606 रनों में योगदान दिया है। इसके लिए उन्होंने 233.48 किलोमीटर की दूरी तय की। ओवरऑल 25,354 रन के लिए 510.04 किलोमीटर की दौड़ लगाई। ये आंकड़े बताते हैं कि कोहली की फिटनेस का लेवल क्या है।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…