आईपीएल आफ्टर पार्टी में ऐसी हरकतें! जब नशे में क्रिकेटरों ने कर दी थी सारी हदें पार
Updated on
28-04-2023 07:14 PM
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग एक बार फिर अपने आफ्टर पार्टी को लेकर सुर्खियों में है। ताजा मामला दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों को लेकर सामने आई है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले के बाद दिल्ली कैपिटल्स के कुछ खिलाड़ी एक प्राइवेट पार्टी में गए थे जहां उन पर आरोप लगा है कि उन्होंने किसी महिला के साथ बदसलूकी है। हालांकि इस रिपोर्ट में किसी भी खिलाड़ी के नाम को नहीं बताया गया है लेकिन फ्रेंचाइजी इस घटना के बाद एक्शन मोड में नजर आ रही है।
हालांकि यह पहली बार नहीं है जब आईपीएल के आफ्टर पार्टी में इस तरह की घटनाएं सामने आई है। आईपीएल के शुरुआत से ही आफ्टर पार्टी का चलन है। इस तरह की हाई प्रोफाइल पार्टियों में खिलाड़ियों के अलावा फिल्मी सितारे और कई इंटरनेशनल मॉडल्स भी शामिल होती रही हैं। ऐसे में कई बार नशे में चूर खिलाड़ी बहक भी जाते हैं और कुछ ऐसी घटनाएं सामने आ जाती है, जिससे उन्हें शर्मसार होना पड़ता है।
ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर पर लगा था छेड़छाड़ का आरोप
आईपीएल आफ्टर पार्टी में खिलाड़ियों को मौज मस्ती के लिए बुलाया जाता है। खिलाड़ी मैदान पर दवाब भरे मुकाबले के बाद खुद को रिलैक्स करने के लिए यहां पहुंचते हैं। हालांकि इस दौरान शराब और ड्रग्स के नशे में कई बार वह घटिया हरकत भी कर जाते हैं।
ऐसा ही कुछ साल 2012 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के आफ्टर पार्टी में हुआ था। आरसीबी के लिए खेलने वाले ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ल्यूक पॉमर्सबैक के ऊपर आईपीएल की पार्टी में एक महिला ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। उस समय इस मामले ने खूब तूल पकड़ी थी।
ड्रग्स लेते पकड़े गए थे खिलाड़ी
आईपीएल के इन पार्टियों में शराब के अलावा ड्रग्स भी खूब सुर्खियों में रहे। हालांकि खुले तौर पर ऐसा कभी सामने नहीं आया था लेकिन 2012 में ही एक रेव पार्टी के दौरान साउथ अफ्रीका के क्रिकेटर वेन पर्नेल और राहुल शर्मा को ड्रग्स लेते पकड़ा गया था। ये दोनों खिलाड़ी उस दौराम आईपीएल में खेलते थे।
चीयरलीडर्स ने भी लगाए गंभीर आरोप
साल 2011 में साउथ अफ्रीका की चीयरलीडर्स गैब्रिएला पासक्वालोटो ने अपने एक ब्लॉग में आईपीएल के आफ्टर पार्टी की सच्चाई बताई थी। उनके इस ब्लॉग से विश्व क्रिकेट में सनसनी मच गई थी। गैब्रिएला अपने ब्लॉग में बताया था कि पार्टी में चीयरलीडर्स के साथ कैसा बर्ताव किया जाता है। खास तौर से आईपीएल मैच के बाद होने वाली पार्टी के बाद किन दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।
गैब्रिएला ने अपने ब्लॉग में लिखा था कि, 'आईपीएल मैच के बाद खिलाड़ियों और अन्य मेहमानों की आफ्टर पार्टी में चीयरलीडर्स महज एक वेश्या जैसी दिखाई देती थी। नशे की हालत में एक बार ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के कुछ खिलाड़ियों ने उनके साथ बुरा बर्ताव किया था।'
गैब्रिएला के इस ब्लॉग के बाद बीसीसीआई ने आईपीएल के आफ्टर पार्टियों को लेकर नियम में बदलाव किए। नए नियम के मुताबिक खिलाड़ियों और चीयरलीडर्स के बीच किसी तरह का कोई कांटेक्ट नहीं होगा।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…