ऐसे कैच रोज-रोज नहीं दिखते, छक्के के लिए जा रही थी बॉल, तभी बाउंड्री में अचानक पहुंच गए शिमरोन हेटमेयर
Updated on
12-05-2023 07:49 PM
कोलकाता: इंडियन प्रीमियर लीग में धांसू एक्शन जारी है। हर मैच में कोई न कोई छक्का-चौका या ऐसा विकेट हो जाता है, जिसकी बाद में चर्चा होनी तय है। ऐसा ही कमाल 11 मई को शिमरोन हेटमेयर ने ईडन गार्डंस में किया। मेजबान कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के इस कैरेबियाई प्लेयर ने अपनी फुर्ती से हर किसी का दिल जीत लिया। फैंस अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पाए कि उन्होंने यह क्या देख लिया। अब घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। चलिए आपको पूरी घटना से रूबरू करवाते हैं।
हुआ क्या?
16वें सीजन के 56वें मैच में राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर कोलकाता नाइटराइडर्स को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया। केकेआर के सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय और रहमानुल्लाह गुरबाज अपनी टीम को तेज शुरुआत दिलाने क्रीज पर उतरे। तभी इस साझेदारी को तीसरे ओवर में शिमरोन हेटमेयर ने बाउंड्री पर एक हाथ से हैरतअंगेज कैच लपककर तोड़ दिया। एक हाथ से पकड़े गए इस कैच को सीजन का बेस्ट कैच माना जा रहा है।
कैसे हुआ? दरअसल, लेफ्ट आर्म पेसर ट्रेंट बोल्ट पहली पारी का तीसरा ओवर फेंक रहे थे। दूसरी बॉल उन्होंने स्लोअर फेंकी। अच्छी फॉर्म में चल रहे इंग्लिश ओपनर जेसन रॉय ने डीप स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया वह एंगल का फायदा उठाना चाहते थे। शॉट अच्छे से कनेक्ट भी हुआ और लग रहा था कि यह एक शानदार छक्का है, लेकिन तभी बाउंड्री पर तैनात हेटमेयर दौड़ते हुए आए और अपनी पूरी ताकत से छलांग लगाते हुए कैच पकड़ लिया। सबकुछ बाउंड्री के एकदम हुआ। कैच लपकने के बाद वेस्टइंडीज के इस धाकड़ प्लेयर ने खुद को गिरने से भी बचाया और संतुलन बनाते हुए अपने शानदार प्रयास को व्यर्थ नहीं जाने दिया। जेसन रॉय ने दो चौके की मदद से आठ गेंद में 10 रन बनाए।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…