सुदेश लहरी ने पोते का दिखाया चेहरा और गोद में लेकर बनाई प्यारी-सी रील, बहुत ही खूबसूरत है नाम और उसका मतलब
Updated on
14-04-2025 04:26 PM
कॉमेडियन सुदेश लहरी इन दिनों 'लाफ्टर शेफ्स सीजन 2' में नजर आ रहे हैं। उन्हें दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। पर्सलन लाइफ की बात करें तो कॉमेडियन 28 मार्च को दादा बने थे। उनके बेट मणि को बेटा हुआ था। जिसकी खुशखबरी उन्होंने इंस्टाग्राम पर दी थी। कृष्णा अभिषेक ने भी बधाई देते हुए कहा था कि अब वह मान लें कि उनकी उम्र हो गई है। अब सुदेश लहरी ने बच्चे के साथ एक वीडियो बनाया है। जिसमें उन्होंने उसका चेहरा दिखाया है। साथ ही नाम रोशन करने की बात कही है।
सुदेश लहरी अपने घर में पोते इवान को गोद में उठाए हुए हैं। पोता अंगड़ाइयां ले रहा है। उबासी ले रहा है और सुदेश की खुशी का ठिकाना नहीं है। बैकग्राउंड में उन्होंने गाना लगाया है, 'तुझे सूरज कहूं या चंदा।' कैप्शन में लिखा, 'मेरा नाम रोशन करेगा इवान लहरी।' इस रील को हर कोई लाइक कर रहा है। प्यार लुटा रहा है। अपने नन्हें चिराग के साथ वह खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं।
सुदेश लहरी के पोते इवान के नाम का मतलब
सुदेश लहरी के पोते के नाम इवान के मतलब की बात करें तो वह है 'ईश्वर का तोहफा।' कुछ इसे भगवान गणेश का नाम भी बताते हैं। फिलहाल कॉमेडियन को भर-भरकर प्यार मिल रहा है। हर कोई उनके नन्हें पोते को आशीर्वाद दे रहे हैं। उन्होंने उसके जन्म पर अस्पताल से एक फोटो शेयर की थी, जिसमें उन्होंने उसके नन्हें हाथ दिखाए थे। कई टीवी हस्तियों ने उन्हें फिर बधाई और शुभकामनाएं दी थीं।
सुदेश लहरी के घर में सुविधा
सुदेश लहरी ने 2007 में 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' किया था और उसके फाइनलिस्ट बने थे। इसके बाद उन्होंने 'कॉमेडी सर्कस' किया था और 'कॉमेडी नाइट्स बचाओ' में भी दिखाई दिए थे। इन्होंने मुंबई के #BHK फ्लैट का होम टूर दिया था, जिसमें अपने घर में बने रिकॉर्डिं स्टूडियो से लेकर होम थिएटर और बच्चों का कमरा दिखाया था।
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर ने देर रात इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर कीं,…
पिछले कुछ समय में कई बड़ी फिल्में एकसाथ रिलीज हुईं जिनमें क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' ने ऊंची दहाड़ लगाई है। वहीं पिछले कई दिनों से चल रही बॉलीवुड फिल्मों…
कॉकरोच जनता पार्टी के आह्वान पर सोमवार को संसद मार्च प्रस्तावित है। हजारों की संख्या में छात्र और प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर जमा हुए हैं। हालांकि, सुबह करीब 9:30-10:00 बजे रैली…
बॉलीवुड में रातों-रात सुपरस्टार बने अहान पांडे और एक्ट्रेस अनीत पड्डा स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सैयारा' का टाइटल बनाने वाले म्यूजिक कम्पोजर और सिंगर तनिष्क बागची ने मेकर्स पर आरोप…