Select Date:

दीपावली से पहले चीनी के दाम घटे, बादाम भी हुआ सस्ता

Updated on 17-10-2024 12:42 PM

 इंदौर: बार-बार हो रही बरसात त्योहारी ग्राहकी पर असर डाल रही है। दीपावली का त्योहार नजदीक होने के बावजूद बादाम में ग्राहकी अपेक्षा से कमजोर देखी जा रही है। मुंबई-दिल्ली के आयातकों के पास बादाम का स्टॉक अच्छी मात्रा में मौजूद है। बीते दिनों तक बाजार में माहौल बन रहा था कि आयात सौदे कम हुए हैं।


चीनी के दाम घटे


चीनी में भी उठाव जैसा होना चाहिए वैसा नहीं है जबकि मिलों में भरपूर स्टॉक होने के कारण मिलें दामों में कटौती कर बिकवाली कर रही हैं। चीनी की कीमतों में मंदी की स्थिति बनी हुई है। इंदौर में चीनी घटकर नीचे में 3925 ऊपर में 3970 रुपये प्रति क्विंटल रह गई। कई व्यापारी इन दामों में और भी 10 रुपये घटाकर बिकवाली कर रहे हैं। चीनी की आवक पांच गाड़ी की रही।


बादाम के दाम घटे


लेवाली के जोर नहीं पकड़ने और अगले महीने भी बादाम का आयात अच्छी मात्रा में होने की संभावना है।आयातकों को स्टाक की चिंता है। ऐसे में बड़े आयातक दामों में कटौती कर बिकवाली करने लगे हैं। दिल्ली-मुंबई में बादाम के दामों में कुछ गिरावट आने के कारण इंदौर में भी बादाम में करीब 10 रुपये प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई। इंदौर में बादाम घटकर इंडिपेंडेंट 630-650 अमेरिकी 680-700 आस्ट्रेलियन 750-780 रुपये प्रति किलो रह गई।


नारियल की मांग


इधर, खोपरा बूरे में धीरे-धीरे मांग का दबाव बढ़ने लगा है जबकि आवक का प्रेशर कम है, जिससे बूरे की कीमतों में आगे तेजी की स्थिति बन सकती है। खोपरा गोले में भी छुटपुट मांग बराबर बनी हुई है, जिससे भाव मजबूती पर टिके हुए हैं। नारियल में कारोबार सामान्य रहा। भाव में कोई खास परिवर्तन नहीं रहा।


व्यापारियों का कहना है कि पिछले कुछ ही दिनों में नारियल के दामों में आई जोरदार तेजी के बाद ऊंचे दामों पर ग्राहकी कुछ अटकने लगी है लेकिन नारियल की आवक का दबाव जबतक नहीं बनता तबतक नारियल में बड़ी गिरावट की उम्मीद कम हैं। नारियल की आवक दो गाड़ी की बताई गई।


शक्कर- 3925-3940 प्रति क्विंटल, बेस्ट क्वालिटी 3950-3970 प्रति क्विंटल


गुड़ भेली- 4200-4300 करेली कटोरा 4300-4400, यूपी लड्डु नया 4800-4510 बरफी नया 5300 गिलास एक किलो 4800-5100 रुपये।

नारियल- नारियल 120 भरती 2650-2700, 160 भरती 2900-3000, 200 भरती 3600-3750, 250 भरती 3900-4000 रुपये प्रति बोरी।

फलाहारी- साबूदाना: सच्चामोती एगमार्क (1 किलो) 6660, सच्चासाबु एगमार्क (500 ग्राम) 6660,साबूदाना चक्र एगमार्क 6570


इंदौर- मावा 340 रुपये प्रतिकिलो



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
 31 July 2026
नई दिल्ली: जिंदगी में जब सब कुछ खत्म होता नजर आता है, तब कभी-कभी वहीं से एक नई और शानदार शुरुआत का रास्ता भी निकलता है। उत्तर प्रदेश के रामपुर…
 31 July 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…
 31 July 2026
मुंबई: गुजरात की एक एफएमसीजी कंपनी है गोकुल एग्रो रिसोर्सेज (Gokul Agro Resources)। इसके शेयर गुरुवार को ट्रेडिंग शेसन के दौरान NSE पर 7% से ज़्यादा चढ़ गए। विभिन्न तरह…
 31 July 2026
नई दिल्ली: मेटल और माइनिंग सेक्टर की दिग्गज कंपनी वेदांता के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में एक फीसदी से ज्यादा गिरावट आई। BSE पर कंपनी का शेयर पिछले सत्र…
 31 July 2026
अगस्त का महीना अपने साथ कई बदलाव लेकर आ रहा है। इसमें रेलवे के तत्काल टिकट बुकिंग से जुड़े नियम, एलपीजी सिलेंडर की कीमत, विंडफॉल टैक्स, ITR डेडलाइन, क्रेडिट कार्ड…
 30 July 2026
नई दिल्ली: रुपये की गिरावट को थामने के लिए आरबीआई ने पिछले शुक्रवार को करीब $7 बिलियन बाजार में झोंके। यह कई महीनों में एक दिन में किया गया सबसे…
Advt.