Select Date:

भारतपे से सुहैल समीर ने दिया इस्तीफा तो अशनीर ग्रोवर ने लिख मारा यह दोहा

Updated on 04-01-2023 04:21 PM
नई दिल्ली:भारतपे (BharatPe) में अशनीर ग्रोवर (Ashneer Grover) के बाद सीईओ पद संभालने वाले सुहैल समीर ( Suhail Sameer) को भी अब अपना पद छोड़ना पड़ा है। फिनटेक फर्म भारतपे (Bhartpe) ने मंगलवार को बताया कि उसके सीईओ सुहैल समीर (Suhail Sameer) अगले कुछ दिनों में अपने पद से हट जाएगें। अशनीर के साथ उनका विवाद इतना बढ़ा कि उन्हें अपना पद गंवाना पड़ रहा है। दोनों ओर से लंबे वक्त से जुबानी जंग जारी थी। दोनों के बीच अनबन की खबरों के बाद सुहैल चर्चा में आए थे। Bhartpe के पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर और को-फाउंडर अशनीर ग्रोवर (Ashneer Grover) ने इस खबर का इस्तेमाल कंपनी में अपने सहयोगियों पर निशाना साधने के लिए किया। उन्होंने सुहैल समीर को 'नल्ला' कहकर संबोधित किया है। अशनीर ग्रोवर ने तो ट्वीट करके पूरी कविता लिख मारी है। बता दें कि भारतपे, जिनके पूर्व सह-संस्थापक और प्रबंध निदेशक अशनीर ग्रोवर (Ashneer Grover) रहे हैं, उनके ऊपरआर्थिक अनियमितता का आरोप लगा था। इसके बाद उन्होंने कंपनी से इस्तीफा दे दिया दिया था। इसी कंपनी के CEO यानी चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर, सुहैल समीर (Suhail Sameer) ने भी इस्तीफा दे दिया है। अशनीर ग्रोवर के बाद सुहैल समीर ही कंपनी की अगुआई कर रहे थे। अब कंपनी के मौजूदा सीएफओ या मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) नलिन नेगी को अंतरिम सीईओ निुयक्त किया गया है।

अशनीर ग्रोवर ने ट्वीट करके लिखी ये कविता


अशनीर ग्रोवर ने ट्वीट करके लिखा है कि साल 2023 के लिए कविता: 'चला गया सुहैल समीर, वह था एक नल्ला! शाश्वत अब तुम आगे आओ और संभालो गल्ला!' उन्होंने आगे लिखा कि, 'मैं अपने अंग्रेजी-भाषी दोस्तों को बताना चाहूंगा कि नल्ला मतलब नालायक या अक्षम होता है। वहीं गल्ला मतलब बिजनस या कारोबार से जुड़े मसले होते हैं।' आपको बता दें कि शाश्वत नकरानी, भारतपे के को-फाउंडर हैं।

सुहैल और अशनीर के बीच हुई थी अनबन


अशनीर और सुहैल के बीच काफी अनबन हो गई थी। इसी के चलते सुहैल को भारतपे के सीईओ पद से हटना पड़ा है। हालांकि कंपनी में इससे पहले भी तीन बड़े अधिकारियों के इस्तीफे हुए हैं। इनमें विजय अग्रवाल, नेहुल मल्होत्रा और रजत जैन शामिल हैं। पिछले साल मार्च में अशीनर ग्रोवर के इस्तीफे के बाद सुहैल ने भारतपे की जिम्मेदारी संभाली थी, लेकिन कुछ महीनों के बाद ही उन्हें पद छोड़ना पड़ा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल (Crude Oil Price) में इन दिनों जो आग लगी हुई है, उससे दुनिया का हर देश परेशान है। यूरोपीय यूनियन (EU) ने तो इससे निजात पाने…
 17 July 2026
नई दिल्ली: इनकम टैक्स विभाग ने चालू वित्त वर्ष (2026-27) के लिए कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स (CII) बढ़ा दिया है। इसका इस्तेमाल जमीन-जायदाद (प्रॉपर्टी), शेयर और गहने बेचने पर होने वाले…
 17 July 2026
नई दिल्ली: सैटकॉम के क्षेत्र में एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को कड़ी टक्कर मिलने वाली है। स्पेस रेगुलेटर IN-SPACe ने रिलायंस जियो के लगभग 1,600 लो अर्थ ऑर्बिट (LEO)…
 17 July 2026
नई दिल्‍ली: यह कहानी है मुंबई के रहने वाले अमन सेन की। उन्‍होंने लीक से हटकर अपना खुद का रास्‍ता बनाया। कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़कर उन्‍होंने कारोबार…
 17 July 2026
नई दिल्ली: अगर आप कोई मकान किराए पर लेते हैं तो मकान मालिक को सिक्योरिटी डिपॉजिट देना पड़ता है। यह रकम दो या तीन महीने के किराए के बराबर होती…
 17 July 2026
नई दिल्ली: देश में जल्दी ही प्लास्टिक के नोट देखने को मिल सकते हैं। आरबीआई ने नोटों की छपाई के लिए ओपेसिफाइड पॉलिमर सब्सट्रेट शीटों के निर्माण तथा आपूर्ति के…
 17 July 2026
कानपुर: कानपुर का अपना पराग मिल्क ब्रैंड जल्द ही आम लोगों के घरों में दोबारा दस्तक देगा। नैशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड ने मदर डेयरी ब्रैंड से 2019 से तैयार मिल्क…
 16 July 2026
नई दिल्ली: एशियाई बाजारों में गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजार आज तेजी के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 250 अंक से अधिक उछल गया जबकि नेशनल स्टॉक…
 16 July 2026
नई दिल्ली: रूसी कच्चा तेल खरीदने वाले देशों पर अमेरिका के प्रस्तावित टैरिफ से ग्लोबल ऑयल मार्केट में नई अस्थिरता आ सकती है। लेकिन, सीमित अतिरिक्त प्रोडक्शन क्षमता और जारी…
Advt.