Select Date:

ईशान किशन की विध्वंसक बैटिंग से परेशान थीं सुहाना खान, आउट होते ही की ऐसी हरकत

Updated on 17-04-2023 07:34 PM
मुंबई: कोलकाता नाइटराइडर्स के सह-मालिक बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान को रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में केकेआर के लिए चीयर करते हुए देखा गया। केकेआर मुंबई इंडियंस से मैच हार गई। मैच के दौरान सुहाना को वेंकटेश अय्यर के पहले आईपीएल शतक का जश्न मनाते हुए देखा गया। मुंबई इंडियंस के ईशान किशन के आउट होने पर उन्होंने हैरान करने वाली प्रतिक्रिया दी।

जल्द ही अपने अभिनय की शुरुआत करने जा रही स्टार किड से किसी को ऐसी प्रतिक्रया की उम्मीद नहीं थी। इशान किशन ने केवल 21 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया और इस दौरान कोलकाता के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। मुंबई इंडियंस के इस होनहार बल्लेबाज की बैटिंग देखकर लग रहा था कि अगर कुछ देर और रुका तो कोलकाता 12-15 ओवर में ही हार जाएगा।

ईशान 25 गेंदों में 5 चौके और 5 छक्के के दम पर 58 रनों की पारी खेली। वरुण चक्रवर्ती ने 8वें ओवर की तीसरी गेंद पर बलखाती गेंद पर बोल्ड कर दिया। जैसे ही कैमरा सुहाना खान पर फोकस हुआ तो वह स्टैंड में खड़ी होकर कुछ चबा रही थीं। उन्होंने तुरंत ही दो वर्ड यूज किए। सोशल मीडिया इसे लेकर जो दावा किया जा रहा है उन शब्दों को यहां नहीं लिखा जा सकता है। क्लिप में सुहाना के साथ उनके छोटे भाई अबराम खान को बैठे देखा गया।

उल्लेखनीय है कि अभिनेता शाहरुख खान और इंटीरियर डिजाइनर-निर्माता गौरी खान की बेटी सुहाना खान आगामी नेटफ्लिक्स फिल्म द आर्चीज से अभिनय की शुरुआत करने के लिए तैयार हैं, जिसका निर्देशन फिल्म निर्माता जोया अख्तर कर रही हैं। लोकप्रिय अमेरिकी कॉमिक बुक सीरीज के भारतीय रूपांतरण में अगस्त्य नंदा, खुशी कपूर, मिहिर आहूजा, युवराज मेंडा और वेदांग रैना भी हैं। यह फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन के पोते अगस्त्य के साथ-साथ दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी की पहली फिल्म है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.