Select Date:

आखिरकार दिखा ही दिया सुम्बुल तौकीर खान ने अपना नया घर, चप्पा-चप्पा है बेहद दिलचस्प

Updated on 15-04-2023 07:53 PM
'बिग बॉस 16' फेम सुम्बुल तौकीर खान इन दिनों अपने नए घर की वजह से सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस ने रियालिटी शो से बाहर आने के बाद अपना नया घर संवारा है। 'इमली' के फैंस उनकी इस कामयाबी से काफी खुश हैं। उन्हें खूब सराहा जा रहा है कि इतनी कम उम्र में उन्होंने अपना मकान खरीदा है। और अब जाकर सुम्बुल तौकीर ने अपने नए घर की तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने अपने घर का टूर करवाया, जिसमें उनका प्यारा सा घर का चप्पा-चप्पा देख सकते हैं। आइए दिखाते हैं सुम्बुल के घर का वीडियो।

सुम्बुल का नया घर

सुम्बुल तौकीर खान ने रविवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो को शेयर करते हुए वह कैप्शन में लिखती हैं, 'ये है मेरे घर का छोटा सा टीजर।' इस वीडियो में उनके साथ आर्किटेक्ट राधिका भी हैं जिन्होंने इस घर को डिजाइन किया है।

सुम्बुल तौकीर ने क्या बताया

इस टीजर वीडियो में सुम्बुल तौकीर कहती हैं, 'ये हैं राधिका। इन्होंने ही हमारे घर को सजाया है। इन्हें बहुत कम समय दिया था। मगर इन्होंने बहुत ही खूबसूरत तरीके से इसे बना दिया है।'

सुम्बुल का मेकअप रूम

सुम्बुल के इस वीडियो में उनके मेकअप रूम की भी झलक देखने को मिली है। बड़ा सा आईना और मेकअप के तमाम प्रोडक्ट दिखाई दे रहे हैं। साथ ही मेज पर साज-सज्जा के लिए ये गोल्डन मूर्तियां लगाई गई हैं।

सुम्बुल के घर में ऐसा है लिविंग रूम

इस लिविंग रूम में ब्राउन रंग का सोफा और मेज है। मेज पर सुंदर का बाउल है जो डेकोरेशन के हिसाब से परफेक्ट लगता है। वहीं फैमिली फोटो इस कमरे की शोभा और बढ़ा रही 

कौन हैं सुम्बुल तौकीर के घर को सजाने वाली आर्किटेक्ट

सुम्बुल तौकीर खान की आर्किटेक्ट राधिका हैं। उनके इंस्टाग्राम के मुताबिक, वह आर्किटेक्ट कंपनी 'राह' की फाउंडर हैं। वह इस कंपनी के जरिए अब तक कई बड़े सेलेब्स के घर डिजाइन कर चुकी हैं। उनकी प्रोफाइल को देख ऐसा लगता है कि वह सुम्बुल की अच्छी दोस्त भी हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 July 2026
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर ने देर रात इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर कीं,…
 20 July 2026
पिछले कुछ समय में कई बड़ी फिल्में एकसाथ रिलीज हुईं जिनमें क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' ने ऊंची दहाड़ लगाई है। वहीं पिछले कई दिनों से चल रही बॉलीवुड फिल्मों…
 20 July 2026
कॉकरोच जनता पार्टी के आह्वान पर सोमवार को संसद मार्च प्रस्तावित है। हजारों की संख्‍या में छात्र और प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर जमा हुए हैं। हालांकि, सुबह करीब 9:30-10:00 बजे रैली…
 20 July 2026
बॉलीवुड में रातों-रात सुपरस्टार बने अहान पांडे और एक्ट्रेस अनीत पड्डा स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सैयारा' का टाइटल बनाने वाले म्यूजिक कम्पोजर और सिंगर तनिष्क बागची ने मेकर्स पर आरोप…
 20 July 2026
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का संसद मार्च दिल्‍ली पुलिस बल के साथ लगातार संघर्ष करते हुए आगे बढ़ रहा है। सोमवार, 20 जुलाई को सुबह करीब 10 बजे जहां पुलिस…
 20 July 2026
ग्रेसी सिंह का नाम उन एक्ट्रेसेस में शामिल है, जिन्होंने बेहद कम समय में अपनी सादगी, सहज एक्टिंग और दमदार किरदारों के दम पर दर्शकों के दिलों में खास जगह…
 18 July 2026
बॉलीवुड में अक्सर एक्टर के बेटे एक्टर बनने का ही सपना देखा करते हैं लेकिन इस मामले में आर माधवन के बेटे काफी अलग हैं। माधवन के बेटे वेदांत की…
 18 July 2026
1960 के दशक में जब हिंदी सिनेमा पर कई बड़े और बेहतरीन एक्टर छाए हुए थे। एक तरफ ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार तो दूसरी तरफ लाजवाब राज कपूर और जुबली…
 18 July 2026
सलमान खान को मिली धमकियों के बाद, अब आमिर खान, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नए निशाने पर आ गए हैं। बिश्नोई गैंग की तरफ से आमिर को जान से मारने…
Advt.