ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत ने पहले वनडे में पांच विकेट से जीत जरूर हासिल कर ली, लेकिन इस जीत के बावजूद क्रिकेट फैंस के जेहन में कुछ सवाल पैदा हो गए। जैसे टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी क्यों नहीं ली? रोहित शर्मा ओपन करने क्यों नहीं आए? विराट कोहली ने बल्लेबाजी क्यों नहीं की? सीनियर्स को बल्लेबाजी नहीं करनी थी तो दौरे पर ही जाने का क्या मतलब? सूर्यकुमार यादव की फॉर्म भी चिंता का विषय है, वो जिस आजादी से टी-20 इंटरनेशनल में उतरते हैं उतनी सहजता वनडे में नजर नहीं आती।