Select Date:

महंगाई से राहत का भरोसा नहीं दिला पा रहे सुनक:अपनी पार्टी के सर्वे में ट्रस से 30 पाइंट से पिछड़े, कॉस्ट ऑफ लिविंग 18% बढ़ी

Updated on 31-08-2022 05:15 PM

ब्रिटेन में नए प्रधानमंत्री के ऐलान में हफ्ते भर का समय बाकी रह गया है। भारतवंशी ऋषि सुनक और लिज ट्रस के बीच मुकाबला है। सत्तारूढ़ कंजरवेटिव पार्टी के लगभग दो लाख वोटरों के हाथ में चाबी है। लगभग 70 फीसदी वोटरों ने सीक्रेट बैलेट पार्टी दफ्तर में भेज दिए हैं। एक माह तक टीवी डिबेट और सभाओं के बाद सुनक पिछड़ते दिखाई पड़ रहे हैं। ब्रिटेन में इस चुनाव में महंगाई सबसे बड़ा मुद्दा बना।

वित्तमंत्री रहे सुनक से वोटरों को महंगाई से राहत की उम्मीद थी, लेकिन महंगाई के मुद्दे पर सुनक का मॉडल फेल साबित होता दिख रहा है। ब्रिटेन में पिछले एक साल के दौरान कॉस्ट ऑफ लिविंग में 18 फीसदी की वृद्धि हुई। सुनक ने एनर्जी बिल में वैट को 7 फीसदी तक घटाने का वादा किया था, लेकिन अभियान के दौरान उन्होंने इसे सही समय पर करने की बात कही। बस यहीं से बाजी पलटती गई। वे वोटरों को महंगाई से राहत का भरोसा नहीं दे पाए। अब सुनक, अपनी पार्टी के सर्वे में ट्रस से 30 पाइंट से पिछड़ रहे हैं।

सुनक की छवि जॉनसन की गद्दी हथियाने वाले की बनी
अब सुनक और ट्रस वोट मांगने के लिए कंजरवेटिव पार्टी के सदस्यों के बीच जा रहे हैं। इसे हस्टिंग्स कहते हैं। एक्सिटर, कार्डिफ और ईस्टबोर्न में इस प्रकार की हस्टिंग्स में पार्टी मेंबर्स के बीच सुनक की छवि पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन से गद्दारी कर सत्ता हथियाने की लालसा रखने वाले नेता की बनाई जा रही है।

ट्रस चीन पर निर्भरता घटाने की पक्षधर
दूसरी ओर, ट्रस का मानना है कि ब्रिटेन को चीन पर से निर्भरता कम करनी चाहिए। देश की अहम बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए चीन पर निर्भरता रोकेंगी। व्यापार और निवेश के माध्यम से चीन के मुकाबले राष्ट्रमंडल को मजबूत बनाना चाहेंगी। इसके साथ ही ब्रिटेन को चीनी स्वामित्व वाले टिकटॉक पर नकेल कसनी चाहिए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 July 2026
न्यूयॉर्क/इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में गुहार लगाते हुए कहा है कि भारत के सिंधु जल संधि सस्पेंड करने से देश के 24 करोड़ लोगों की जिंदगी खतरे में है।…
 16 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की मीडिया में दावा किया गया है कि चीन से उसे जल्द J-35 स्टील्थ फाइटर जेट मिलने जा रहा है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि चीन…
 16 July 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: चीन की कड़ी चेतावनी के बाद पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में सीपीईसी प्रोजेक्ट की सुरक्षा में पूरी ताकत झोंक दी है। पाकिस्तान ने बुधवार को कहा है कि वो बलूचिस्तान…
 16 July 2026
रोम: इटली की सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तानी मूल की समन अब्बास की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए माता-पिता समेत परिवार के 4 सदस्यों की उम्रकैद की सजा को…
 16 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और उनके बिजनेस से जुड़ी 6.2 अरब डॉलर की संपत्तियों को जब्त कर लिया है। बांग्लादेशी मुद्रा में यह कीमत 760…
 15 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में शहबाज शरीफ की सरकार ने राजधानी की तरफ बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को खदेड़ना शुरू कर दिया है। डॉन के मुताबिक मंगलवार को…
 15 July 2026
तेहरान: अमेरिका के भीषण हमलों के बाद ईरानी सेना भी जोरदार पलटवार कर रही है। इस बीच ईरान के रिवोल्‍यूशनरी गार्ड ने कहा है कि होर्मुज स्‍ट्रेट तब तक नहीं…
 15 July 2026
न्यूयॉर्क: भारत ने गंभीर चेतावनी दी है कि संयुक्त राष्ट्र के बारे में लोगों की राय खराब हो रही है क्योंकि यह सुरक्षा परिषद में सुधार करने में नाकाम रहा…
 15 July 2026
मस्कट: ओमान के तट के पास कमर्शियल जहाज GFS गैलेक्सी पर ईरान के हमले में लापता भारतीय क्रू मेंबर की मौत हो गई है। इस जहाज पर रविवार को हमला…
Advt.