संडे बॉक्स ऑफिस: 'वॉर 2' और 'कुली' को तगड़ा शॉक! पहले रविवार को मिट्टी पलीद, ऋतिक-NTR और थलाइवा का टूटा सपना
Updated on
18-08-2025 01:30 PM
भारतीय बॉक्स ऑफिस ने रविवार को 'वॉर 2' और 'कुली' दोनों को झटका दिया है। आम तौर पर जहां वीकेंड में छुट्टी के कारण कमाई बढ़नी चाहिए, दोनों ही फिल्मों की कमाई घट गई है। पहले ऐसा लग रहा था कि ऋतिक रोशन और जूनियर NTR की जोड़ी चार दिनों के पहले वीकेंड में ही देश में 200 करोड़ रुपये कमा लेगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। यही हाल रजनीकांत-नागार्जुन की 'कुली' का भी है। यह फिल्म भी देश में 200 करोड़ क्लब में एंट्री से चूक गई। अब 'वॉर 2' और 'कुली' दोनों को पहले सोमवार का सामना करना है। जाहिर है, कमाई और गिरेगी।
अयान मुखर्जी के डायरेक्शन में बनी 'वॉर 2' और लोकेश कनगराज के डायरेक्शन में बनी 'कुली', दोनों गुरुवार 14 अगस्त को रिलीज हुईं। दोनों ही फिल्मों ने रिलीज के अगले दिन स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 50+ करोड़ का बिजनस किया। लेकिन इसके बाद शनिवार और रविवार को दोनों ही फिल्में दर्शकों को सिनेमाघर खींच लाने में नाकाम दिखी हैं। दोनों ही फिल्मों का बजट 400-400 करोड़ रुपये के करीब है। ऐसे में अब सोमवार से वीकडेज में दोनों की ही असल परीक्षा शुरू हो रही है।
'वॉर 2' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4
Sacnilk के मुताबिक, YRF स्पाई यूनिवर्स की छठी फिल्म 'वॉर 2' पहले रविवार को छह साल पुरानी 'वॉर' से भी पिछड़ गई है। 2019 में रिलीज हुई 'वॉर' ने अपने पहले रविवार (5वां दिन) को 37.40 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। जबकि अब 'वॉर 2' ने रिलीज के चौथे दिन संडे को ₹ 31.30 करोड़ की कमाई की है। इसमें से हिंदी वर्जन में 26 करोड़, तेलुगू में 5.00 करोड़ और तमिल में 30 लाख रुपये की कमाई हुई है। चार दिनों में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 'वॉर 2' का टोटल कलेक्शन 173.60 करोड़ रुपये है। एक दिन पहले शनिवार को 'वॉर 2' ने 33.25 करोड़ रुपये कमाए थे।
हिंदी में 'वॉर 2' 125 करोड़ पार, तेलुगू में 50 करोड़ पर भी आफत
शुरुआत में ऐसा लगा था कि ऋतिक रोशन और NTR की जोड़ी जैकपॉट लेकर आएगी, क्योंकि एक जहां हिंदी पट्टी के सुपरस्टार हैं, वहीं दूसरे तेलुगू सिनेमा के। लेकिन NTR की मौजूदगी के बावजूद तेलुगू भाषी राज्यों में 'वॉर 2' का जादू नहीं चला है। चार दिनों के पहले वीकेंड में जहां हिंदी वर्जन में 'वॉर 2' ने 125.50 करोड़ रुपये कमा लिए हैं, वहीं तेलुगू वर्जन से सिर्फ 47.20 करोड़ रुपये ही बिजनस हुआ है। तमिल में 'कुली' के क्रेज के बीच जैसे-तैसे पहले वीकेंड में 1.20 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ है।
सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस शनिवार, 18 जुलाई को सफदरजंग अस्पताल ले गई, जिसका प्रदर्शनकारियों ने विरोध किया और खूब बवाल मचा हुआ है। इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी के…
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्टिंग करियर की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…