सुनील छेत्री का गोल और मच गया बवाल, केरला ब्लास्टर्स के खिलाड़ियों ने मैच के बीच में छोड़ा मैदान
Updated on
04-03-2023 07:27 PM
बेंगलुरु: सुनील छेत्री ने शुक्रवार को बेंगलुरु के श्री कांटेरेवा स्टेडियम में इंडियन सुपर लीग के पहले नॉकआउट मैच में केरला ब्लास्टर्स (Kerala Blasters) के खिलाफ बेंगलुरु एफसी के लिए गोल किया। इस गोल के बाद विवाद खड़ा हो गया। छेत्री ने यह गोल फ्री किक पर किया था और केरल के खिलाफ उस समय तैयार नहीं थे। लेकिन केरल के खिलाफ इसका विरोध कर रहे थे, क्योंकि उनका मानना था कि रेफरी ने सीटी नहीं बजाई थी। इसी वजह से वह तैयार नहीं थे।
गोल दिए जाने के बाद केरला ब्लास्टर्स की टीम अपने मैनेजर इवान वुकोमनोविक के साथ मैदान से बाहर चली गई। टीम के कप्तान एड्रियन लूना ने गुस्से में अपना आर्मबैंड भी निकालकर फेंक दिया। 95 वें मिनट में केरल ब्लास्टर्स के वाइबिन मोहनन ने पेनल्टी बॉक्स के सामने सुनील छेत्री पर फाउल किया। इसके बाद बेंगलुरु को को फ्री-किक मिला था। केरला के खिलाड़ी मैदान पर वापस नहीं लौटे और बेंगलुरु को विजेता घोषित कर दिया गया। इस जीत के साथ ही बेंगलुरु एफसी ने लीग के सेमीफाइनल में भी अपनी जगह पक्की कर ली है।
सुनील छेत्री ने इसपर मैच के बाद कहा कि मैंने इसे अपने 22 साल के करियर में कभी नहीं देखा। यह करने का यह सही तरीका नहीं है। मैं हमेशा रेफरी से पूछता हूं क्योंकि अगर वह अनुमति नहीं देते हैं, तो ऐसा नहीं होगा। अभी तक केरला ब्लास्टर्स की तरफ से इसपर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।मैच के पहले हाफ में ब्लास्टर्स ने जोरदार खेल दिखाया। उनके पास गोल करने के कई मौके आए लेकिन बेंगलुरु के गोलकीपर गुरप्रीत सिंह संधु को वह पार नहीं कर पाए। मेजबानों के पहले हाफ में छह शॉट थे, लेकिन इसमें केवल एक ही टारगेट पर गया। अब सेमीफाइनल के पहले लेग में 7 मार्च को बेंगलुरु की टक्कर मुंबई सिटी से होगी। 12 मार्च को दूसरा लेग खेला जाएगा।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…