माही की कप्तानी के कायल हुए सुनील गावस्कर, 2018 में चेन्नई की खिताबी जीत को बताया खास
Updated on
25-03-2023 08:39 PM
नई दिल्ली: आईपीएल की सबसे सफल फ्रेंचाइजी में से एक चेन्नई सुपर किंग्स की जान उनके कप्तान महेंद्र सिंह धोनी में बसती है। माही ने सीएसके को अपनी कप्तानी में चार बार आईपीएल की चमचमाती ट्रॉफी जिताई है। चेन्नई ने अपना आखिरी आईपीएल खिताब साल 2021 में जीता था। लेकिन आईपीएल 2018 में जब चेन्नई ने इंडियन प्रीमियर लीग की ट्रॉफी उठाई थी तो वह सबसे ज्यादा खास रहा था। क्योंकि 2 साल के बैन के बाद चेन्नई ने टूर्नामेंट में वापसी किया था और आते के साथ ही बता दिया था कि उन्हें आईपीएल की सर्वश्रेष्ठ टीम क्यों कहा जाता है। ऐसे में अब भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने चेन्नई के 2018 के प्रदर्शन से प्रभावित होकर एमएस धोनी की जमकर सरहाना की है।
माही की कप्तानी के कायल हुए लिटल मास्टर
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी की जमकर सरहाना की है। वह कैप्टन कूल एमएस धोनी द्वारा 2018 के आईपीएल में की गई कप्तानी से काफी ज्यादा इम्प्रेस हुए। सुनील गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर धोनी की कप्तानी को लेकर कहा, 'मुझे लगता है कि जब सीएसके ने वापसी की और ट्रॉफी जीती तो यह शानदार चीज थी क्योंकि टीम दो साल तक एक साथ नहीं थी और वे अलग फ्रेंचाइजी के साथ थे और अचानक उन्होंने फिर वापसी की। यह आपकी नेतृत्व काबिलियत के बारे में बताता है।'
31 मार्च को होगा आईपीएल 2023 का आगाज
आईपीएल 2023 का आगाज 31 मार्च शुक्रवार को होने वाला है। इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का पहला मुकाबला गत विजेता गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। बहरहाल, ऐसा माना जा रहा है कि यह धोनी का आखिरी आईपीएल होने वाला है। ऐसे में वह चेन्नई को इस साल एक बार फिर चैंपियन बनाने में पूरी जान झोंक देंगे।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…