सुनील गावस्कर अचानक कॉमेंट्री छोड़कर पहुंचे कानपुर फैमिली में बड़ा हादसा
Updated on
03-02-2024 12:41 PM
नई दिल्ली: भारत के महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर को अपनी सास के निधन के बाद शुक्रवार को विशाखापत्तनम से कानपुर जाना पड़ा। गावस्कर भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे टेस्ट में कॉमेंट्री कर रहे थे। पूर्व कप्तान टेस्ट मैच के पहले दिन ही वापसी घर लौट गए। सुनील गावस्कर अपनी पत्नी मार्शनील गावस्कर और उनके परिवार के पास शुक्रवार दोपहर को कानपुर चले गए।
गावस्कर भारत की सीरीज के लिए सबसे अधिक मांग वाले कमंटेटर्स और एनेलिसिस्ट में से एक रहे हैं। पूर्व कप्तान पहले टेस्ट के दौरान हैदराबाद में मेजबान प्रसारकों के कॉमेंट्री पैनल का हिस्सा थे और अपनी सास के निधन के बारे में जानने से पहले शुक्रवार को विशाखापत्तनम में उन्होंने प्रसारण टीम के साथ अपनी ड्यूटी फिर से शुरू कर दी थी।
2022 में, सुनील गावस्कर की मां का निधन हो गया था। सुनील की मां मीना गावस्कर 95 साल की थी। जब दिसंबर 2022 में उनकी मां का निधन हुआ था तो उस समय गावस्कर भारत-बांग्लादेश टेस्ट के लिए ढाका में कॉमेंट्री ड्यूटी पर थे। दिग्गज सुनील गावस्कर ने भारत के लिए 125 टेस्ट और 108 वनडे मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने क्रमश: 10,122 और 3092 रन बनाए हैं। उन्होंने रिटायरमेंट के बाद कॉमेंट्री करना शुरू कर दिया था। वह गजब के कमेंटेटर हैं और उनकी कॉमेंट्री फैंस को काफी पसंद भी आती है। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने बीसीसीआई के अंतरिम अध्यक्ष के रूप में काम भी किया है।
इसके अलावा बात करें दूसरे टेस्ट की तो, विशाखापत्तनम में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। यशस्वी जायसवाल के अलावा सभी भारतीय बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। जायसवाल अपने पहले दोहरे शतक के करीब हैं। वहीं हैदराबाद में खेले गए पहले टेस्ट में भारत को इंग्लैंड ने 28 रन से हराया था। अब दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया पलटवार करने को जरूर देखेगी।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…