इस दिन शादी के बंधन में बंधेंगे सनी देओल के बेटे करण देओल, मुंबई में लेने जा रहे हैं सात फेरे
Updated on
08-05-2023 08:19 PM
खबर है कि सनी देओल के बेटे करण देओल बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। करण अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड दृशा आचार्या के साथ जून में शादी रचाने की तैयारी कर रहे हैं और अब डेट्स भी सामने आ चुकी है।
बॉम्बे टाइम्स को परिवार के किसी करीबी ने बताया कि करण और दृशा 16 जून से 18 जून के बीच मुंबई में शादी रचाने जा रहे हैं। कहा गया है कि दोनों करीब 6 साल से इस कमिटेड रिलेशनशिप में हैं। इस साल की शुरुआत में दुबई में वैलंटाइंस डे सेलिब्रेट करने के बाद दोनों ने 18 फरवरी को सगाई कर ली थी।
अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना चाहती है फैमिली
उन्होंने बताया कि दृशा और उनकी फैमिली अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी प्राइवेट हैं और इसलिए शादी को लेकर भी कोई शोर-शराबा नहीं चाहते। हालांकि दृशा फिल्मों में काम नहीं करती हैं, लेकिन बताया जा रहा है कि वह फिल्मी इंडस्ट्री के परिवार का ही हिस्सा हैं। दृशा फेमस फिल्ममेकर बिमल रॉय की परनातिन हैं और उनके पिता सुमित आचार्य हैं। बताया जा रहा है कि दृशा रॉय ट्रैवल इंडस्ट्री में काम करती हैं।
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर ने देर रात इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर कीं,…
पिछले कुछ समय में कई बड़ी फिल्में एकसाथ रिलीज हुईं जिनमें क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' ने ऊंची दहाड़ लगाई है। वहीं पिछले कई दिनों से चल रही बॉलीवुड फिल्मों…
कॉकरोच जनता पार्टी के आह्वान पर सोमवार को संसद मार्च प्रस्तावित है। हजारों की संख्या में छात्र और प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर जमा हुए हैं। हालांकि, सुबह करीब 9:30-10:00 बजे रैली…
बॉलीवुड में रातों-रात सुपरस्टार बने अहान पांडे और एक्ट्रेस अनीत पड्डा स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सैयारा' का टाइटल बनाने वाले म्यूजिक कम्पोजर और सिंगर तनिष्क बागची ने मेकर्स पर आरोप…