Select Date:

SA20 के फाइनल में पहुंची सनराइजर्स : सुपरजायंट्स को 51 रन से क्वालिफायर-1 हराया ओटनियल बार्टमैन प्लेयर ऑफ द मैच

Updated on 07-02-2024 12:55 PM

सनराइजर्स ईस्टर्न कैप ने SA20 सीजन-2 के फाइनल में एंट्री कर ली है। टीम ने मंगलवार को क्वालिफायर-1 में डरबन सुपरजायंट्स को 51 रन से हराया। ओटनियल बार्टमैन और मार्को यानसन ने 4-4 विकेट लिए। बार्टमैन प्लेयर ऑफ द मैच रहे।

केप टाउन के न्यूलैंड्स स्टेडियम में सनराइजर्स ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी। टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 157 रन बनाए। सुपरजायंट्स की टीम 19.3 ओवर में 106 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

सनराइजर्स की शानदार शुरुआत
केप टाउन में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी सनराइजर्स को ओपनर जॉर्डन हर्मन और डेविड मलान ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने 6 ओवर में टीम का कोई विकेट नहीं गिरने दिया और स्कोर 45 रन तक पहुंचा दिया। 7वें ओवर में हर्मन 21 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद नंबर-3 पर उतरे टॉम अबेल भी 2 ही रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

कप्तान मार्करम ने मलान के साथ पार्टनरशिप की
2 विकेट जल्दी गिरने के बाद कप्तान ऐडन मार्करम ने ओपनर मलान के साथ पारी संभाली। दोनों ने टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया। मलान 63 रन बनाकर आउट हुए और दोनों के बीच 49 रन की पार्टनरशिप टूटी। मार्करम भी 30 रन बनाकर नवीन-उल-हक का शिकार हो गए।

आखिर में ट्रिस्टन स्टब्स 14, पैट्रिक क्रूगर 11 और मार्को यानसन 2 रन बनाकर आउट हुए। साइमन हार्मर खाता भी नहीं खोल सके, वहीं लियम डॉसन 9 और डैनियल वौराल 1 रन बनाकर नॉटआउट रहे। टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर 157 रन का स्कोर खड़ा किया।

महाराज को 2 विकेट
डरबन के लिए कप्तान केशव महाराज और जूनियर डाला ने 2-2 विकेट लिए। एक-एक सफलता नवीन-उल-हक और ड्वेन प्रीटोरियस को भी मिली। जबकी 2 बैटर्स रनआउट हुए।

सुपरजायंट्स की खराब शुरुआत, 13 रन पर गंवाए 3 विकेट
158 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी डरबन सुपरजायंट्स की शुरुआत खराब रही। टीम ने 13 रन के स्कोर पर ही 3 विकेट गंवा दिए। मैथ्यू ब्रीट्जकी 3 और टोनी डी जॉर्जी 2 रन बनाकर आउट हुए, जबकि जेजे स्मट्स खाता भी नहीं खोल सके।

डी कॉक और मुल्डर ने संभाला
3 विकेट जल्दी गिरने के बाद सुपरजायंट्स की पारी धीरे हो गई। क्विंटन डी कॉक और वायन मुल्डर ने पारी संभाली लेकिन डी कॉक 23 बॉल में 20 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद मुल्डर भी 38 ही रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

7 रन बनाने में 5 विकेट गंवाए
99 रन के स्कोर पर टीम के 5 विकेट गिरे थे। यहां से टीम ने अगले 7 रन बनाने में आखिरी 5 विकेट गंवा दिए। हेनरिक क्लासन 23, ड्वेन प्रीटोरियस 7, केशव महाराज 1, जूनियर डाला 3 और नवीन-उल-हक 2 ही रन बना सके। टीम 19.3 ओवर में 106 रन बनाकर सिमट गई।

बार्टमैन-यानसन को 4-4 विकेट
सनराइजर्स से तेज गेंदबाज ओटनियल बार्टमैन ने महज 10 रन देकर 4 विकेट झटके। मार्को यानसन को भी 4 विकेट मिले, उन्होंने 3.3 ओवर में 16 रन दिए। 2 सफलताएं लेफ्ट आर्म स्पिनर लियम डॉसन को भी मिलीं।

10 फरवरी को फाइनल, क्वालिफायर-2 खेलेगी सुपरजायंट्स
क्वालिफायर-1 जीतने के साथ सनराइजर्स ने 10 फरवरी को होने वाले फाइनल में जगह बना ली। मुकाबला उनके होमग्राउंड केप टाउन में ही खेला जाएगा। क्वालिफायर-1 में हारने के साथ सुपरजायंट्स ने क्वालिफायर-2 में जगह बना ली। टीम एलिमिनेटर जीतने वाले टीम से 8 फरवरी को जोहान्सबर्ग में भिड़ेगी।

आज यानी बुधवार को पार्ल रॉयल्स और जोबर्ग सुपरकिंग्स के बीच एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा। इसे जीतने वाली टीम गुरुवार को क्वालिफायर-2 में डरबन का सामना करेगी।

SA20 का फिलहाल दूसरा सीजन खेला जा रहा है। सीजन-1 में सनराइजर्स ने प्रीटोरिया कैपिटल्स को हराकर खिताब जीता था। टीम इस बार भी फाइनल में पहुंच चुकी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.