Select Date:

'सुपर 30' को जापान में मिला शानदार रिस्पॉन्स, टोक्यो प्रीमियर शो में शामिल हुए आनंद कुमार

Updated on 27-09-2022 05:53 PM

गणितज्ञ आनंद कुमार के जीवन पर आधारित फिल्म 'सुपर 30' को जापान में शानदार रिस्पॉन्स मिला है। 'सुपर 30' का जापान की राजधानी टोक्यो में 25 सितंबर को प्रीमियर शो हुआ है था जिसमें खुद गणितज्ञ आनंद कुमार भी शामिल हुए। आनंद कुमार की इस बायोपिक में सुपर 30 के बनने की कहानी है। सुपर 30 एक ऐसा कार्यक्रम है जो भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) में एडमिशन दिलाने के लिए समाज के वंचित वर्गों के छात्रों को तैयार करता है। फिल्म में बताया गया है कि कैसे आनंद कुमार अपने सुपर 30 प्रोग्राम के जरिए समाज के वंचित वर्ग के बच्चों को आईआईटी संस्थान में दाखिले के लिए कोचिंग देते हैं। पढ़ाई के साथ-साथ वे इन बच्चों के रहने और खाने का भी इंतजाम करते हैं। 

अब इस फिल्म को 50 जापानी शहरों में रिलीज किया गया है। फिल्म को लेकर दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। भारत में यह फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई थी। जापान में जब प्रीमियर शो के लिए खुद आनंद कुमार टोक्यो के शिंजुकु पिकाडिली सिनेमा पहुंचे तो पूरा शो हाउस फुल था। शो के बाद, उत्साही दर्शकों ने आनंद कुमार से कई सवाल भी पूछे। उनमें से कई के पास 'सुपर 30' किताब थी और उन्होंने उस पर आनंद कुमार का ऑटोग्राफ भी मांगा। शो के बाद आनंद को हॉल में स्टैंडिंग ओवेशन दिया गया।

यह फिल्म आनंद कुमार के जीवन, उनके संघर्ष, सुपर 30 के निर्माण और इसकी अभूतपूर्व सफलता की कहानी पर आधारित है। प्रतिष्ठित जापानी चैनल, एनएचके ने 2009 में पटना में सुपर 30 पर एक डॉक्यूमेंट्री भी बनाई थी। जापानी ब्यूटी क्वीन और अभिनेत्री नोरिका फुजिवारा ने डॉक्यूमेंट्री की शूटिंग के लिए क्रू के साथ पटना का दौरा किया था। 'सुपर 30' फिल्म में बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन ने आनंद कुमार का किरदार निभाया है। फिल्म भारत में खूब हिट हुई थी। इसे आठ भारतीय राज्यों में टैक्स फ्री किया था। बाद में इसकी अन्य भाषाओं में डबिंग की मांग शुरू हुई और यह जापान पहुंच गई। एक जापानी समीक्षा याहू जात्रा ने कहा, "यह एक शक्तिशाली फिल्म है। यह दिखाती है जब कि आपके पास सीखने का जुनून हो और आनंद कुमार जैसा अच्छा शिक्षक तो क्या कुछ नहीं किया सकता है।"



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
ढाका: बांग्लादेश सरकार ने कहा है कि भारत से शेख हसीना का लौटना काफी हद तक नरेंद्र मोदी सरकार के सहयोग पर निर्भर करेगा। तारिक रहमान सरकार में विदेश राज्य…
 17 July 2026
काठमांडू: नेपाल में ये मांग तेजी से उठ रही है कि अगर भारत चीनी कंपनियों के लिए अपने दरवाजे खोल सकता है तो काठमांडू फिर बीजिंग से समझौता क्यों ना…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी ने पीओके में प्रदर्शनकारियों को उनकी कश्मीरी पहचान के आधार पर निशाना बनाए जाने का बचाव किया है। पाकिस्तान के…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: मानसून की बारिश शुरू होने के साथ ही पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मरियम नवाज के नेतृत्व वाली सरकार की चिंता बढ़ गई है। सरकार ने अपने सिंचाई विभाग…
 17 July 2026
हेग: भारत ने इस हफ्ते संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अस्थाई सीट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। लेकिन दूसरी तरफ UN सिस्टम में उसकी मौजूदगी का एक…
 16 July 2026
न्यूयॉर्क/इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में गुहार लगाते हुए कहा है कि भारत के सिंधु जल संधि सस्पेंड करने से देश के 24 करोड़ लोगों की जिंदगी खतरे में है।…
 16 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की मीडिया में दावा किया गया है कि चीन से उसे जल्द J-35 स्टील्थ फाइटर जेट मिलने जा रहा है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि चीन…
 16 July 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: चीन की कड़ी चेतावनी के बाद पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में सीपीईसी प्रोजेक्ट की सुरक्षा में पूरी ताकत झोंक दी है। पाकिस्तान ने बुधवार को कहा है कि वो बलूचिस्तान…
 16 July 2026
रोम: इटली की सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तानी मूल की समन अब्बास की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए माता-पिता समेत परिवार के 4 सदस्यों की उम्रकैद की सजा को…
Advt.