Select Date:

अंडर-19 वर्ल्ड कप में सुपर-6 आज से : भारत का पहला मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ

Updated on 30-01-2024 01:05 PM

साउथ अफ्रीका में अंडर-19 वर्ल्ड खेला जा रहा है। रविवार को ग्रुप स्टेज मुकाबलों के बाद अब हर ग्रुप की टॉप-3 टीमें सुपर-6 में पहुंच चुकी है। सुपर-6 में 12 देशों में से 6-6 टीमों के दो ग्रुप बने हैं। इसमें भारत का पहला मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ आज दोपहर 1:30 बजे से होगा।

भारत के ग्रुप में न्यूजीलैंड और पाकिस्तान
भारत सुपर-6 के ग्रुप-1 में है। इसमें न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल और आयरलैंड शामिल हैं। भारत का मुकाबला न्यूजीलैंड और नेपाल के खिलाफ ही होगा।

टीम अपनी साथी क्वालिफाइंग टीमों के खिलाफ ग्रुप स्टेज में हासिल किए पॉइंट्स, जीत और नेट रन रेट सुपर-6 में साथ लेकर प्रवेश कर रही है। भारत ने बांग्लादेश और आयरलैंड के खिलाफ ग्रुप में जीत हासिल की थी। वहीं, पाकिस्तान ने भी नेपाल और न्यूजीलैंड को हराया था। ये टीमें सुपर-6 में हैं, इसलिए इनके पॉइंट्स गिने जाएंगे।

भारत और पाकिस्तान दोनों टीमें सुपर-6 में 4-4 पॉइंट्स लेकर पहुंचीं। लेकिन बेहतर रन रेट के कारण टीम इंडिया पहले नंबर पर है।

सुपर-6 में एक टीम के 2 ही मैच होंगे
सुपर-6 में हर टीम सिर्फ दो ही मैच खेलेगी। पाकिस्तान के ग्रुप में होने के बावजूद उसका मुकाबला भारत से नहीं होगा। क्योंकि पाकिस्तान भी भारत की तरह ही अपने ग्रुप में टॉप पर था। भारत का मुकाबला ग्रुप D की दूसरे (न्यूजीलैंड) और तीसरे (नेपाल) स्थान वाली टीम से होगा। वहीं, पाकिस्तान का मुकाबला ग्रुप-ए की दूसरे (बांग्लादेश) और तीसरे (आयरलैंड) स्थान की टीम से होगा।

दूसरे ग्रुप में ऑस्ट्रेलिया टॉप पर
दूसरे ग्रुप में ग्रुप B और C की टॉप टीमें हैं। इनमें मेजबान साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, श्रीलंका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे शामिल हैं। ऑस्ट्रेलिया ग्रुप स्टेज में बेस्ट परफॉर्मेंस के कारण टॉप पर है।

3 फरवरी तक चलेगा सुपर-6
सुपर सिक्स मुकाबले मंगलवार 30 जनवरी से शनिवार 3 फरवरी तक चार स्थानों पर होंगे। इनमें ब्लोमफोंटेन का मॅगोंग ओवल, किम्बर्ली का किम्बर्ली ओवल, पोचेस्ट्रूम का जेबी मार्क्स ओवल और बेनोनी का विलोमूर पार्क शामिल हैं। विलोमूर पार्क में ही सेमीफाइनल और फाइनल भी खेले जाएंगे।

मुशीर भारत के​​​​​​ टॉप स्कोरर
भारतीय टीम ने इस टूर्नामेंट में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। टीम के लिए मुशीर खान ने सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ शतक भी लगाया। उन्होंने 106 बॉल पर 118 रन की पारी खेली थी। वहीं, मुशीर ने बॉल से भी कमाल प्रदर्शन करते हुए 2 विकेट झटके है। मुशीर मुंबई रणजी क्रिकेट टीम का भी हिस्सा हैं। वह सरफराज खान के छोटे भाई हैं।

दूसरी ओर गेंदबाजी में टीम के लिए स्पिनर सौम्य पांडे और पेसर नमन तिवारी ने सबसे ज्यादा विकेट दिलाए। दोनों ने 3 मैचों में 8-8 विकेट लिए हैं।

सौम्य ने बांग्लादेश के खिलाफ 4, आयरलैंड के सामने 3 और अमेरिका के खिलाफ 1 विकेट लिया। नमन को पहले मैच में कोई विकेट नहीं मिला, लेकिन उन्होंने आयरलैंड और अमेरिका के खिलाफ 4-4 विकेट झटक लिए।

भारत ने तीनों मैचों में पहले बल्लेबाजी की
भारत ने ग्रुप स्टेज के तीनों मैच जीते। पहले मैच में बांग्लादेश को 84 रन से हराया। वहीं, आयरलैंड और अमेरिका पर 201-201 रन से जीत हासिल की। टीम ने अब तक टूर्नामेंट में टारगेट चेज नहीं किया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.