मुंबई इंडियंस के लिए सुपर फ्लॉप, आरसीबी की बन चुके जान... विरोधी टीमों के लिए खतरे की घंटी
Updated on
19-04-2025 01:54 PM
बेंगलुरु: आईपीएल 2022 की नीलामी में मुंबई इंडियंस को कीरोन पोलार्ड का रिप्लेसमेंट चाहिए था। किसी ऐसे बल्लेबाज की जरूरत थी जो मैच फिनिश करें। मेगा ऑक्शन में 8 करोड़ 25 लाख रुपये में फ्रेंचाइजी ने ऑस्ट्रेलिया के टिम डेविड को खरीदा। पहले सीजन डेविड ने मुंबई के लिए कुछ अच्छी पारियां खेली लेकिन 2023 और 2024 में बुरी तरह फेल रहे। उनका प्रदर्शन पोलार्ड के आसपास भी नहीं था और इसी वजह से आईपीएल 2025 में ज्यादा पैसे नहीं मिली। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 3 करोड़ में डेविड को खरीदा।
आरसीबी के लिए विस्फोटक बैटिंग कर रहे
आईपीएल 2025 में टिम डेविड का बल्ला लगातार बोल रहा है। अभी तक उन्होंने 5 पारियों में बैटिंग की है और चार बार नाबाद रहे। मुंबई के लिए खेलते हुए तीन सीजन में वह एक भी फिफ्टी नहीं लगा पाए थे। आरसीबी के लिए पंजाब किंग्स के खिलाफ डेविड ने 26 गेंद पर फिफ्टी ठोकी। 13 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 74 रन पर 9 विकेट था। आखिरी ओवर में तीन छक्के मारकर उन्होंने स्कोर को 95 रन पहुंचा दिया। इस सीजन 5 पारियों में टिम डेविड ने अभी तक 142 रन बनाए हैं। उनका औसत 142 और स्ट्राइक रेट 194 का रहा। अब 11 चौके और 12 छक्के मार चुके हैं। दिल्ली के खिलाफ भी निचले क्रम में आकर 20 गेंदों पर 37 रन ठोके थे। गुजरात के खिलाफ 18 गेंदों पर 32 रनों की ताबड़तोड़ी पारी खेली।
विपक्षी टीमों के लिए खतरों की घंटी
आरसीबी के लिए पिछले सीजन दिनेश कार्तिक फिनिशर की भूमिका निभा रहे थे। उन्होंने सीजन खत्म होने के बाद संन्यास ले लिया। अब टिम डेविड नए फिनिशर बन गए हैं। आरसीबी के पास जितेश शर्मा भी हैं। ऐसे में डेविड ऐसे ही बैटिंग जारी रखते हैं तो विपक्षी टीमों के लिए खतरे की घंटी है। वह किसी भी परिस्थिति से मैच बदल सकते हैं। आरसीबी की बात करें तो इस सीजन टीम ने अभी तक 7 मैचों में 4 जीत हासिल की है और 8 पॉइंट के साथ टेबल में चौथे नंबर पर है।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…