Select Date:

सुप्रीम कोर्ट को मिले दो नए जस्टिस, 19 मई को लेंगे शपथ, नियुक्ति का नोटिफिकेशन हुआ जारी

Updated on 19-05-2023 07:02 PM
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा और सीनियर एडवोकेट केवी विश्वनाथन को सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस के तौर पर नियुक्ति के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इन दोनों को शुक्रवार को शपथ दिलाई जाएगी। इनके शपथ के साथ ही सुप्रीम कोर्ट पूरे स्ट्रेंथ के साथ काम करने लगेगी। सुप्रीम कोर्ट में कुल सेंक्शन पद 34 हैं। सुप्रीम कोर्ट कॉलिजियम ने 16 मई को आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा और सीनियर एडवोकेट केवी विश्वनाथन को सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस के तौर पर नियुक्त करने के लिए दोनों के नामों की सिफारिश की थी।
केंद्र सरकार ने दो दिनों के भीतर इनके नाम पर मुहर लगा दी है। सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस के तौर पर सीनियर एडवोकेट विश्वनाथन की नियुक्ति के साथ ही वह 11 अगस्त 2030 के बाद चीफ जस्टिस बनेंगे और 25 मई 2031 को रिटायर करेंगे। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अगुवाई में पांच सदस्यीय कॉलिजियम ने इन दोनों के नाम की सिफारिश केंद्र सरकार को भेजा था ताकि दोनों को सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस के तौर पर नियुक्ति हो सके। फिलहाल सुप्रीम कोर्ट में कुल सेंक्शन पद 34 है और अभी 32 पद भरे हुए हैं।


जस्टिस मिश्रा फिलहाल आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस हैं। वह 10 दिसंबर 2009 को छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के जस्टिस बने थे और बाद में 13 अक्टूबर 2021 को आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस बनाए गए थे। वहीं एडवोकेट विश्वनाथन दो दशक से सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस कर रहे हैं वह 1988 में तामिलनाडु में वकील के तौर पर पंजीकृत हुए थे। 2009 में वह सीनियर एडवोकेट बनाए गए थे। संवैधानिक से लेकर अन्य तमाम तरह के मामले में वह सुप्रीम कोर्ट में पेश होते रहे हैं। कई मामलों में वह कोर्ट सलाहकार बनाए गए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा के लिए हो रहे उपचुनाव के लिए मतदान में अब केवल तीन दिन का वक्त बचा है। इसके पहले राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) को एक और बड़ा…
 27 July 2026
कोयंबटूर: तमिलनाडु की थलपति विजय सरकार ने मेकेदातु बांध को लेकर अपना स्टैंड क्लियर कर दिया है। सरकार का कहना है कि कर्नाटक को प्रस्तावित मेकेदातु बैलेंसिंग रिजर्वॉयर प्रोजेक्ट पर…
 27 July 2026
इंदौर: चंदन नगर थाना में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक को दुष्कर्म के गंभीर आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने सीएम हेल्पलाइन पर…
 27 July 2026
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक स्कूल की शिक्षिका की अमानवीयता का मामला सामने आया है। आरोप है कि पांच साल के मासूम के पैंट में पेशाब करना शिक्षिका…
 27 July 2026
नई दिल्ली, नीट पेपर लीक मामले में राउज एवेन्यू की स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट में सोमवार को पहले ही दिन सुनवाई टल गई। सुनवाई के दौरान CBI की ओर से कोई…
 27 July 2026
महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में 19 साल की मेडिकल छात्रा अंकिता सांगले ने रविवार को आत्महत्या कर ली। पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें अंकिता ने लिखा…
 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
Advt.