Select Date:

सुप्रीम कोर्ट ने The Kerala Story पर बैन की याचिकाओं पर सुनवाई से किया इनकार, कहा- पहले हाई कोर्ट जाइए

Updated on 03-05-2023 08:10 PM
सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को विवादों में घ‍िरी फिल्‍म 'द केरल स्‍टोरी' के ख‍िलाफ दायर रिट याचिकाओं पर सुनवाई से इनकार कर दिया है। सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने याचिकाकर्ताओं को केरल हाई कोर्ट जाने के निर्देश दिए हैं, जहां पहले से ही फिल्‍म से जुड़ी ऐसी ही याचिकाओं पर सुनवाई लंबित है। डायरेक्‍टर सुदीप्‍तो सेन की यह फिल्‍म 5 मई को रिलीज हो रही है। फिल्‍म के टीजर में दावा किया गया है कि केरल में 32000 हिंदू महिलाओं का धर्म परिवर्तन कर उन्‍हें आतंकी संगठन ISIS में भर्ती किया गया है। कांग्रेस और वाम दल के साथ ही मुस्‍ल‍िम लीग भी फिल्‍म के विरोध में है और इस पर केरल राज्‍य में बैन लगाने की मांग कर रहे हैं।

बुधवार को देश के चीफ जस्‍ट‍िस डीवाई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली बेंच ने फिल्‍म से जुड़ी याचिकाओं को खारिज किया है। कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता चाहें तो फिल्म की रिलीज की तारीख 5 मई से पहले केरल हाई कोर्ट में सुनवाई की मांग कर सकते हैं। अदालत में एडवोकेट वृंदा ग्रोवर ने चीफ जस्‍ट‍िस डीवाई चंद्रचूड़ के समक्ष दायर याचिका का जिक्र करते हुए कहा कि इस्लामिक मौलवियों की संस्था जमीयत उलेमा-ए-हिंद द्वारा दायर इस याचिका को तत्‍काल सुनवाई के लिए लिस्‍ट किया जाना चाहिए। वकील ने कहा कि फिल्‍म 5 मई को रिलीज हो रही है, ऐसे में इस पर गुरुवार से ही सुनवाई शुरू होनी चाहिए। इस पर एडवोकेट निजाम पाशा ने कहा कि कुर्बान अली नाम के एक और याचिकाकर्ता ने फिल्‍म पर बैन लगाने की मांग की है। पाशा ने कहा कि फिल्म के डिस्क्लेमर में संशोधन की मांग की गई थी, जिसमें कहा गया था कि यह पूरी तरह से काल्पनिक है।


मेकर्स की तरफ से हरीश साल्‍वे लड़ रहे हैं केस

वकीलों की बात सुनकर CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने यह कहते हुए याचिकाओं पर विचार करने से इनकार कर दिया कि केरल हाई कोर्ट में पहले से ही ऐसी ही याचिका पर सुनवाई हो रही है। जब एडवोकेट ग्रोवर ने कहा कि हाई कोर्ट ने मामले पर सुनवाई के लिए 5 मई की तारीख मुकर्रर की है, तो अदालत ने कहा कि याचिकाकर्ता चाहें तो बेंच से इस पर पहले सुनवाई की मांग कर सकते हैं। दूसरी ओर, फिल्म निर्माताओं की ओर कोर्ट में पेश वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश साल्वे ने कहा कि वे डिस्क्लेमर को बदलने के लिए ब‍िल्‍कुल भी सहमत नहीं हैं।

'फिल्‍म पूरे समुदाय को बदनाम करने की कोश‍िश'

एडवोकेट ग्रोवर ने कोर्ट में कहा, 'फिल्‍म का शुरुआती शॉट कहता है कि यह फिल्म सच्‍ची घटनाओं पर आधारित है। इसे एक सच्ची कहानी के रूप में प्रचारित किया गया है। जबकि यह फिल्म पूरे समुदाय को बदनाम करती है। इसे किसी भी रूप में स्‍वीकार नहीं किया जा सकता है। फिल्‍म पैन इंडिया रिलीज हो रही है। जमीयत की ओर से कोर्ट में मौजूद वकील निजाम पाशा ने इस पर साफ किया कि उनकी याचिका में फिल्म की रिलीज को रोकने की मांग कर रही है। न कि सिर्फ इसके डिस्‍क्‍लेमर में बदलाव की बात कर रही है।

सेंसर बोर्ड ने 10 कट्स के साथ दिया A सर्टिफिकेट

दूसरी ओर, राजनीतिक महकमे में भी फिल्‍म को लेकर गहमागहमी है। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन, राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी सीपीआई (एम) और विपक्षी दल कांग्रेस ने यह कहते हुए फिल्म का विरोध किया है कि यह सांप्रदायिक घृणा पैदा करती है। राज्य को नेगेटिव दिखाने की कोश‍िश की है और इसमें किए गए दावे झूठे हैं। बहारहाल, सेंसर बोर्ड ने भी फिल्‍म पर कैंची चलाई है। 10 कट्स के साथ फिल्‍म को A सर्टिफिकेट दिया गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 July 2026
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
 21 July 2026
सिंगर अरिजीत सिंह ने कुछ महीने पहले प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने का ऐलान किया था, जिसने फैंस का दिल बुरी तरह तोड़ दिया था। साथ ही अरिजीत ने कहा…
 21 July 2026
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
 21 July 2026
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…
 20 July 2026
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर ने देर रात इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर कीं,…
 20 July 2026
पिछले कुछ समय में कई बड़ी फिल्में एकसाथ रिलीज हुईं जिनमें क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' ने ऊंची दहाड़ लगाई है। वहीं पिछले कई दिनों से चल रही बॉलीवुड फिल्मों…
 20 July 2026
कॉकरोच जनता पार्टी के आह्वान पर सोमवार को संसद मार्च प्रस्तावित है। हजारों की संख्‍या में छात्र और प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर जमा हुए हैं। हालांकि, सुबह करीब 9:30-10:00 बजे रैली…
 20 July 2026
बॉलीवुड में रातों-रात सुपरस्टार बने अहान पांडे और एक्ट्रेस अनीत पड्डा स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सैयारा' का टाइटल बनाने वाले म्यूजिक कम्पोजर और सिंगर तनिष्क बागची ने मेकर्स पर आरोप…
 20 July 2026
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का संसद मार्च दिल्‍ली पुलिस बल के साथ लगातार संघर्ष करते हुए आगे बढ़ रहा है। सोमवार, 20 जुलाई को सुबह करीब 10 बजे जहां पुलिस…
Advt.