Select Date:

सुप्रीम कोर्ट ने हिजाब विवाद में याचिकाकर्ता को लगाई फटकार

Updated on 30-08-2022 04:50 PM
कर्नाटक में शैक्षणिक संस्थानों में हिजाब पहनने पर प्रतिबंध को चुनौती देने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिकाएं दर्ज की गई थी, जिसकी सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक सरकार को नोटिस भेजकर जबाब मांगा है। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने हिजाब बैन विवाद की सुनवाई टालने के लिए दाखिल की गई याचिका के याचिकाकर्ता को फटकार लगाई है। सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस हेमंत गुप्ता और जस्टिस सुधांशु धूलिया की पीठ ने कहा कि जब मामला सुनवाई के लिए लगता है तो आप सुनवाई टालने की मांग कर देते हैं, यह तरीका सही नहीं है।

इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने हिजाब पहनने पर प्रतिबंध को चुनौती देने वाली याचिका की अगली सुनवाई 5 सितंबर को करने को कहा है। इसके साथ ही इससे पहले कर्नाटक सरकार को नोटिस का जबाब देने के लिए कहा है।
 

कर्नाटक हाईकोर्ट ने हिजाब विवाद पर क्या दिया था फैसला?

कर्नाटक हाईकोर्ट में हिजाब विवाद पर सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायाधीश रितु राज अवस्थी की अध्यक्षता वाली 3 न्यायाधीशों वाली पीठ ने कहा कि कुरान में मुस्लिम महिलाओं के लिए हिजाब पहनना अनिवार्य नहीं कहा गया है। हिजाब इलामिक परंपरा का हिस्सा नहीं है। स्कूल में यूनिफॉर्म का पालन करना जरूरी है और छात्र इसका विरोध नहीं कर सकते हैं।

कैसे शुरू हुआ हिजाब विवाद

हिजाब विवाद इसी साल जनवरी में उस समय शुरू हुआ जब उडुपी के गवर्नमेंट पीयू कॉलेज ने हिजाब पहनने वाली छह छात्राओं को कैंपस में प्रवेश करने से रोक दिया। इसमें यूनिफॉर्म कोड का हवाला दिया गया है, जिसके बाद युवतियों ने कॉलेज के गेट पर धरना दिया। इसके बाद यह विवाद कर्नाटक के अन्य जगहों में फैल गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 July 2026
अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की 149वीं रथ यात्रा का आगाज हो गया है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और जय जगन्नाथ के उद्घोष के साथ यात्रा धीरे-धीरे आगे बढ़…
 16 July 2026
तिरुवनंतपुरम: केरल के एलाथुर से कांग्रेस विधायक विद्या बालकृष्णन ने आरोप लगाया है कि उन्हें व्हाट्सऐप पर एक व्यक्ति का कॉल कर कैबिनेट में शामिल करने की बात कही। उसने…
 16 July 2026
प्रतापगढ़: जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने 49वीं यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर प्रतापगढ़ का गौरव…
 16 July 2026
तिरुपति: तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) ने आस्था और दान के क्षेत्र में नया इतिहास रच दिया है। मंदिर प्रशासन ने एक ही दिन में सबसे अधिक दान प्राप्त करने का…
 16 July 2026
होशियारपुर: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दावा किया कि पंजाब को हर क्षेत्र में देश का नंबर एक राज्य बनाने का सफर यहां के लोगों के सहयोग और…
 15 July 2026
जबलपुर: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने महाधिवक्ता कार्यालय में सरकारी वकीलों की नियुक्तियों में नियमों की अनदेखी के आरोपों को बेहद गंभीरता से लिया है। कोर्ट ने सरकार को साफ निर्देश…
 15 July 2026
मुंबई: शरद पवार की अगुवाई वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) संसद के मॉनसून सत्र में आने वाले संविधान संशोधन बिल का समर्थन करेगी। बुधवार को मुंबई में शरद पवार की…
 15 July 2026
पटना: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक जोड़-तोड़ का सिलसिला तेज हो गया है। इसी क्रम में प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। पटना स्थित…
 15 July 2026
हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव तिहाड़ खुर्द में गाय के प्रति श्रद्धा और सेवा का ऐसा उदाहरण देखने को मिला। गांव निवासी मंजीत तिहाड़ा के परिवार ने 7 जुलाई…
Advt.